नक्सलियों ने नेपाल और बांग्लादेश से भारत के खिलाफ शुरू किया दुष्प्रचार

छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित नक्सली संगठनो ने अब नेपाल और बांग्लादेश से अपनी विचारधारा का प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है.

Advertisement
नक्सलियों ने शुरू किया दुष्प्रचार नक्सलियों ने शुरू किया दुष्प्रचार

सुनील नामदेव

  • छत्तीसगढ़,
  • 09 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 1:18 AM IST

छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित नक्सली संगठनों ने अब नेपाल और बांग्लादेश से अपनी विचारधारा का प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है. नक्सलियों ने बांग्लादेश और नेपाल से वेबसाइट भी शुरू की है. पीपल्स वार, जनक्रांति, प्रभात, पीपल्स ट्रूथ नामक वेबसाइट के जरिए नक्सली नेताओं और नौजवानों को देश के खिलाफ बगावत करने के लिए उकसा रहे हैं. देश के 13 राज्यों में माओवाद की जड़ें काफी मजबूत हैं. इनमें से छत्तीसगढ़ एकमात्र ऐसा राज्य है जहां नक्सलिओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हुई है.

Advertisement

आईपी एड्रेस के जरिये नक्सलियों को पकड़ेगी पुलिस

यहां लगे प्रतिबंध के बाद नक्सली नेताओं ने नए ठिकाने में तलाश लिए हैं, यहां से वो नौजवानों को नक्सलवाद से जुड़ने के लिए दलील दे रहे हैं. पुलिस नक्सली मुठभेड़ का मामला हो या फिर विकास का, हर एक मामले में वो देश विरोधी बयानों और विचारों को व्यक्त कर बगावत के लिए उकसा रहे हैं. आईपी एड्रेस के जरिए राज्य की पुलिस ने वेबसाइटों का ब्योरा तैयार किया है. जल्द ही इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपा जाएगा. बता दें कि करीब आठ भाषाओं में चल रही इन वेबसाइटों को बंद कराने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपनी तैयारी की है.

अपनी विचारधारा का तेजी से प्रचार प्रसार करने के लिए को फेसबुक, ट्विटर और दूसरी सोशल साइटों से अटैच किया है. भारतीय नौजवानों के अलावा अफगानिस्तान, अल्बानिया, ब्राजील, ब्रिटेन, कोरिया, मोरक्को, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और नेपाल के कई लोग इन वेबसाइटों से जुड़ते चले जा रहे हैं. देश के कई राज्यों के नौजवान भी इसमें सक्रिय हैं.

Advertisement

हो या फिर माओवाद प्रभावित इलाकों में विकास का काम या फिर एंटी नक्सल ऑपरेशन हर एक मसलों पर नक्सली विचारधारा से ओत-प्रोत वक्तव्य इन वेबसाइटों में छाए हुए हैं. प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि सरकार के कड़े रुख के चलते नक्सलियोें ने विदेशो में अपना ठिकाना बनाया हुआ है. सम्भव है इन वेबसाइटों के जरिए नक्सली अपनी आर्थिक जड़े भी मजबूत कर रहे हों. फिलहाल पुलिस ने अपने स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement