अब FICCI के महिला विंग में 'मोदी-मंत्र'

ऐसा लगता है औद्योगिक मंच अब राजनीतिक कुश्ती का नया अखाडा़ बन गया है. पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अब बारी है गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की.

Advertisement
नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2013,
  • अपडेटेड 11:01 AM IST

ऐसा लगता है औद्योगिक मंच अब राजनीतिक कुश्ती का नया अखाडा़ बन गया है. पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अब बारी है गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की.

नरेंद्र मोदी सोमवार यानी 08 अप्रैल को FICCI को संबोधित करेंगे. मोदी FICCI के महिला विंग को संबोधित करेंगे. मोदी, 'Unleash the Entrepreneur Within : exploring new avenues' मुद्दे पर अपने विचार रखेंगे.

Advertisement

गौरतलब है कि यह पहला मौका है जब सियासी जंग के लिए औद्योगिक मंचों को अखाड़े के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है. आर्थिक मंदी के इस दौर में सरकार और विपक्ष दोनों ही एक-दूसरे पर हमला करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसे में 2014 लोकसभा चुनाव से पहले जंग और तेज होने की उम्मीद है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement