मुरथल कांड: चश्मदीदों के बयान के बाद SP ने सौंपी जांच रिपोर्ट, गैंगरेप की नहीं हुई पुष्टि

जाट आंदोलन के दौरान हरियाणा के मुरथल में महिलाओं से कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. हरियाणा सरकार और पुलिस ने चश्मदीदों और पीड़ित महिलाओं से सामने आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है.

Advertisement
पुलिस ने चश्मदीदों से सामने आने की अपील की पुलिस ने चश्मदीदों से सामने आने की अपील की

मोनिका शर्मा

  • मुरथल,
  • 28 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST

मुरथल कांड को लेकर सोनीपत के एसपी अभ‍िषेक गर्ग ने हरियाणा पुलिस के डीजीपी को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है. रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है. एसपी अभ‍िषेक गर्ग ने कहा, 'प्रत्यक्षदर्श‍ियों से पूछताछ के बाद गैंगरेप की पुष्टि नहीं हो पाई है. एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है और हम एसआईटी जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर भी विचार करेंगे.'

Advertisement


केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने बताया कि महिला आयोग की एक टीम जांच के लिए उस इलाके का दौरा करेगी जहां करीब 10 महिलाओं के साथ गैंगरेप किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं. टीम मौके की जांच करके सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करेगी.


डीआईजी राजश्री ने हसनपुर गांव का दौरा किया है. इसी गांव के जीटी रोड पर महिलाओं के साथ कथितबदसलूकी की वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने नजदीक के सुखदेव ढाबे पर जाकर भी पूछताछ की और यहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले. ढाबे के मालिक ने दावा किया था कि एक महिला उनके पास मदद मांगने आई थी लेकिन वो पूरे कपड़ों में थी. ढाबे के मालिक का कहना था कि महिला घबराई हुई जरूर थी लेकिन ऐसा नहीं लगता था कि उसके साथ रेप हुआ है.

Advertisement


इस मामले में अभी तक किसी ने भी रेप या बदसलूकी की शिकायत दर्ज नहीं कराई है. हाल ही में कुछ चश्मदीदों ने खुफिया कैमरे के सामने बताया था कि भीड़ ने कुछ महिलाओं के साथ बदसलूकी की थी और उनके कपड़े फाड़ दिए थे. एक चश्मदीद ने दावा किया है कि प्रदर्शन कर रहे कुछ लोग लड़कियों को उठाकर ले गए थे और उनके साथ रेप किया.

चश्मदीदों से अपील
डर की वजह से न ही कोई पीड़ित महिला और न ही कोई चश्मदीद सामने आने को तैयार है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और डीजीपी ने चश्मदीदों से अपील की है कि वो बेखौफ होकर पुलिस को अपना बयान दें, उनकी पहचान को गुप्त रखा जाएगा और उनके बयान के आधार पर केस दर्ज होगा. पुलिस ने कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी कर पीड़िताओं को भी बेखौफ होकर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement