घुटने में घुस गई थी एक ऐसी चीज जिसे देखकर मां के मुंह से निकल गई चीख

आंख, नाक, कान, मुंह में किसी परजीवी के घुसने की बात तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन क्या कभी यह सुना है कि किसी के घुटने में कुछ घुस जाए?

Advertisement
बच्चे के घुटने से निकला अजीब परजीवी बच्चे के घुटने से निकला अजीब परजीवी

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2015,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

आंख, नाक, कान, मुंह में किसी परजीवी के घुसने की बात तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन क्या कभी यह सुना है कि किसी के घुटने में कुछ घुस जाए? इस मां के लिए भी इस बात पर यकीन कर पाना बहुत ही मुश्‍किल था कि उसके बेटे के घुटने में एक घोंघा घुस चुका है.

कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी में रहने वाली रशेल फ्रैंकलिन ने एक दिन गौर किया कि उसके बेटे का घुटना संतरे जितना सूज गया है. वह सबसे पहले उसे डॉक्टर के पास लेकर दौड़ीं. डॉक्टर ने उनहें बताया कि यह एक तरह का संक्रमण है और बच्चे के लिए कुछ एंटी-बायोटिक्स लिख दीं. साथ ही यह हिदायत भी दी कि इसे दबाएं नहीं.

Advertisement

लेकिन कुछ दिनों के बाद सूजन काली पड़ने लगी और उसमें से मवाद बाहर आने लगा. इसके बाद उन्होंने डॉक्टर की बात को ताक पर रखते हुए उस जगह को दबाया. सूजन वाली जगह को दबाने के बाद जो बात सामने आई उससे रशेल के होश उड़ गए. बच्चे के घुटने से काले रंग की एक चीज निकली. रशेल को लगा कि यह पत्थर का कोई टुकड़ा है.

कुछ देर बाद उन्हें एहसास हुआ कि यह पत्थर का टुकड़ा नहीं बल्क‍ि एक घोंघा था. घोंघा सात साल के पॉल के घुटने की कोशिकाओं में जीवित था. जबकि मवाद और कालापन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता की वजह से था क्योंकि यह एक बाहरी चीज थी जो मानव शरीर में प्रवेश कर गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement