मूडीज का अनुमान, केंद्र में बीजेपी की अगुवाई में बनेगी अगली सरकार

यूपीए सरकार के सत्ता से बाहर होने का अनुमान जताते हुए शोध कंपनी मूडीज एनालिटिक्स ने आज अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि आम चुनावों के बाद अगली सरकार बीजेपी की बन सकती है.

Advertisement
Symbolic photo Symbolic photo

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 20 मार्च 2014,
  • अपडेटेड 11:38 AM IST

यूपीए सरकार के सत्ता से बाहर होने का अनुमान जताते हुए शोध कंपनी मूडीज एनालिटिक्स ने आज अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि आम चुनावों के बाद अगली सरकार बीजेपी की बन सकती है.

'एशिया-प्रशांत परिदृश्य: वर्ष की धीमी शुरुआत' शीषर्क से जारी रिपोर्ट में मूडीज एनालिटिक्स ने कहा है कि मौजूदा कांग्रेसनीत सरकार निराशाजनक रहे दूसरे कार्यकाल के बाद सत्ता से बाहर हो सकती है. अर्थव्यवस्था कमजोर है और व्यापार विश्‍वास तथा निवेश उस स्तर से काफी नीचे है जो वास्तव में होना चाहिए.

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार नई सरकार बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बन सकती है. नौ चरणों में होने वाला लोकसभा चुनाव सात अप्रैल को शुरू होकर 16 मई को मतों की गिनती का काम होने के साथ पूरा होगा. मौद्रिक नीति का जिक्र करते हुए मूडीज एनालिटिक्स ने कहा कि भारत और इंडानेशिया ने चालू खाते के घाटे को पूरा करने और अपनी मुद्रा के समर्थन में ब्याज दरों में वृद्धि की है.

ये कदम काफी हद तक सफल रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार भारत का मौद्रिक कार्यक्रम ज्यादा सफल है. सोने के आयात पर पाबंदी के साथ उच्‍च ब्याज दर से चालू खाते के घाटे को नियंत्रित करने में सफलता मिली है.

देश का चालू खाते का घाटा 2013-14 की चौथी तिमाही में घटकर जीडीपी का 0.9 प्रतिशत रहा, जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 6.5 प्रतिशत रहा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement