महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ के मामले में एसपी सलविंदर के खिलाफ केस दर्ज

 पठानकोट एयरबेस में सेंधमारी करने वाले आतंकियों को बेहद करीब से देखने वाले पीएसपी 75 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सलविंदर सिंह गुरदासपुर पर 5 महिला कांस्टेबलों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है.

Advertisement
सलविंदर सिंह सलविंदर सिंह

अंजलि कर्मकार / सतेंदर चौहान

  • चंडीगढ़,
  • 21 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 4:20 AM IST

पठानकोट आतंकी हमले से सुर्खियों में आए गुरदासपुर में एसपी रहे सलविंदर सिंह के खिलाफ महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है. धारा 354 (छेड़छाड़) के तहत ये मामला गुरुवार को गुरदासपुर के थाना सिटी में दर्ज किया गया. सलविंदर सिंह पर एक और महिला के साथ रेप का केस भी गुरुदासपुर में दर्ज है. दोनों मामले की जांच जारी है.

Advertisement

गौरतलब है कि एयरबेस में सेंधमारी करने वाले आतंकियों को बेहद करीब से देखने वाले पीएसपी 75 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सलविंदर सिंह गुरदासपुर पर 5 महिला कांस्टेबलों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच कर रहीं आईजी दिओ को दिए गए बयान में पीड़ित महिला कांस्टेबलों ने बताया कि सलविंदर उन्हें ऑफिस बुलाकर डबल मीनिंग कमेंट करते थे. इतना ही नहीं, अगर इसका विरोध किए जाने पर उन्हें दफ्तर से निकाल कर बेइज्जत तक किया जाता था.

इसी साल जनवरी में एसपी सलविंदर सिंह विवादों में घिर गए थे. जब आतंकी पठानकोट हमले से पहले उनकी ऑफिशियल गाड़ी लेकर फरार हो गए थे. जब गाड़ी लूटी गई तब एसपी अपने कुक और एक दोस्त के साथ थे. तभी चार आतंकवादियों ने उनकी गाड़ी रोकी और हमला कर दिया.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement