अबु धाबी में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हफीज के गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की गई है. पाकिस्तान ने यह मैच 248 रनों से जीता. ICC ने सईद अजमल पर लगाया बैन
आईसीसी की एक विज्ञप्ति के अनुसार पाकिस्तान टीम के प्रबंधक मोइन खान को सौंपी गई मैच की आधिकारिक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है.
आईसीसी नियमों के अनुसार हफीज के गेंदबाजी एक्शन की अब 21 दिनों के अंदर जांच की जाएगी. हफीज हालांकि जांच रिपोर्ट आने तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी जारी रख सकते हैं.
IANS से इनपुट
aajtak.in