दूसरी बार प्रेग्नेंट मीरा राजपूत ने रात दो बजे बताया एक्सपीरिएंस

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. वे पिछले कुछ महीने से लगातार प्रेग्नेंसी पीरियड की तस्वीरें शेयर कर रही हैं.

Advertisement
मीरा राजपूत मीरा राजपूत

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2018,
  • अपडेटेड 12:44 PM IST

शाहिद कपूर की पत्नी दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. वे पिछले कुछ महीने से लगातार प्रेग्नेंसी पीरियड की तस्वीरें शेयर कर रही हैं.

मीरा सोशल मीडिया पर अकसर बताती हैं कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर रात 2 बजे एक पोस्ट कर अपने अनुभव शेयर किए.

मीरा ने लिखा है, ''जब आपको पेट में बटरफ्लाई जैसा फील होता है और अब जरा हिचकी के साथ दो हाथ और दो पैरों के बारे में सोचिए. 2 बजे पार्टी. उम्मीद करती हूं कि अच्छी नींद आ जाएगी.''

Advertisement

पिछले साल दिए इंटरव्यू में दोनों ने ही माना था कि वो अपनी फैमिली बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं. जब मीरा से पूछा गया था कि वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ कब शुरू करेंगी तो उन्होंने कहा था कि पहले मैं दूसरा बच्चा प्लान करूंगी, फिर फैसला लूंगी.

शाहिद ने भी कहा था कि मीरा बस 22 साल की हैं. वो दूसरा बच्चा जल्द चाहती हैं. उसके बाद वो फ्री होकर जो मन करे वो करना चाहती हैं. बता दें कि उनकी पहली बेटी मीशा का जन्म 26 अगस्त 2016 को हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement