यूपी में सरकारी एंबुलेंस खस्ताहाल, मंत्री ने दिया कार्रवाई का भरोसा

यूपी में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस की व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है. 'आज तक' की पड़ताल में यूपी में कई जगहों पर एंबुलेंस सेवा खस्ताहाल नजर आई है.

Advertisement
एंबुलेंस ड्राइवरों का वेतन बकाया एंबुलेंस ड्राइवरों का वेतन बकाया

अनूप श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 31 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 8:22 PM IST

यूपी में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस की व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है. 'आज तक' की पड़ताल में यूपी में कई जगहों पर एंबुलेंस सेवा खस्ताहाल नजर आई है. इस बारे में जब अखिलेश सरकार के परिवार कल्याण मंत्री से बात की गई तो उन्होंने दावा किया है कि पूरे प्रदेश में 108 नंबर की 1488 एंबुलेंस हैं और 102 नंबर की 1972 एंबुलेंस लगातार चल रही है, जो आपातकालीन स्थिति में महज 15 से 20 मिनट के अंदर मरीज के घर पहुंच जाती हैं.

Advertisement

मंत्री ने दिया कार्रवाई का भरोसा
उत्तर प्रदेश के परिवार कल्याण मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि 108 नंबर की एंबुलेंस से प्रदेश में लगभग 50 लाख लोगों को फायदा हुआ है. वहीं 102 नंबर की से 1 करोड़ गर्भवती महिलाओं को लाभ हुआ है, जो प्रसव के दौरान उनको घर से अस्पताल और अस्पताल से घर वापस लाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि अगर इस सेवा में कोई गड़बड़ी पाई गई तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यूपी में 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं का ऑपरेशन और मेन्टेन्स जीवीके नाम की कंपनी को दिया गया है, कई जगहों पर इसके काम मे ढिलाई की सूचना मिली है. इसपर ने कहा कि वो कंपनी को इस बारे मे निर्देश जारी कर रहे हैं.

एंबुलेंस के ड्राइवरों को तुरंत सैलरी देने का आदेश
प्रदेश सरकार के परिवार कल्याण मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने एंबुलेंस के ड्राइवरों की सैलरी को लेकर कहा कि हमने अधिकारियों को बुलाकर आदेश दिए हैं कि ड्राइवरों को तुरन्त दी जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि जो एंबुलेंस खराब हो गई है उसे ठीक कराने का आदेश दिया है. मंत्री की मानें तो सरकार एंबुलेंस सेवा को और बेहतर बनाने के बारे में विचार कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement