संदिग्ध हालात में बैंक से करोड़ों रुपये गायब

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बैंक शाखा से 2 करोड़ 77 लाख से ज्यादा रुपये गायब हो गए.

Advertisement
Symbolic Image Symbolic Image

aajtak.in

  • देवरिया,
  • 04 अप्रैल 2015,
  • अपडेटेड 11:59 PM IST

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बैंक शाखा से 2 करोड़ 77 लाख से ज्यादा रुपये गायब हो गए.

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने शनिवार को यहां बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के अंसारी मार्ग पर बैंक आफ इंडिया की शाखा में तैनात अधिकारी विनोद कुमार ने पुलिस को बैंक के चेस्ट से 2 करोड़ 77 लाख 70 हजार रुपये गायब होने की सूचना दी.

Advertisement

उन्होंने बताया कि बैंक शाखा का गार्ड श्रीप्रकाश सिंह गायब है और बैंक के अंदर लगे कैमरों से मिली फुटेज में दिखायी दे रहे शख्स का हुलिया उससे मिलता-जुलता है, लिहाजा शक की सूई उसी पर है.

कुमार ने बताया कि पुलिस को इस मामले में बैंक के दो और कर्मचारियों पर भी संदेह है. बहरहाल, मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है.

-इनपुट भाषा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement