माइक्रोसॉफ्ट ने 3000 नौकरियां खत्म कीं

माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को 3000 नौकरियों में कटौती करने की घोषणा की. जुलाई में की गई कंपनी की घोषणा के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट की योजना अपने वर्कफोर्स की संख्या में 18 हजार तक की कटौती करने की है.

Advertisement
माइक्रोसॉफ्ट माइक्रोसॉफ्ट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2014,
  • अपडेटेड 1:25 PM IST

माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को 3000 नौकरियों में कटौती करने की घोषणा की. जुलाई में की गई कंपनी की घोषणा के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट की योजना अपने वर्कफोर्स की संख्या में 18 हजार तक की कटौती करने की है.

खत्म की जाने वाली अठारह हजार नौकरियों में ज्यादातर फोन हैंडसेट कंपनी नोकिया से संबंधित हैं, जिसे इस साल की शुरुआत में माइक्रोसॉफ्ट ने अधिग्रहित किया था.

Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने कहा कि जुलाई में की गई घोषणा को पूरा करने के लिए हमने दूसरा कदम उठाया है. उन्होंने कहा कि जिन नौकरियों में आज कटौती की गई है वे कई सारे विभागों से संबंधित है और विभिन्न देशों में फैली हुई है.

उन्होंने कहा कि कटौती में शामिल 638 नौकरियां माइक्रोसॉफ्ट के गृहनगर वॉशिंगटन से संबंधित हैं. गौरतलब है कि माइक्रोसॉफ्ट का रेडमंड हेडक्वार्टर वॉशिंगटन में ही स्थित हैं.

दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के पास लगभग 110,000 कर्मचारी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement