MGVCL में निकली वैकेंसी, 1 लाख होगी सैलरी, जानें- कब तक कर सकते हैं अप्लाई

मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड ने 73 विद्युत सहायक (जूनियर इंजीनियर) पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया हैं. जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन...

Advertisement
प्रतिकात्मक तस्वीर प्रतिकात्मक तस्वीर

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 11:15 AM IST

Madhya Gujarat Vij Company Limited (MGVCL) ने Vidyut Sahayak (Junior Engineer) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 नवंबर, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से जुड़ी जानकारियां नीचे दी गई हैं.

संस्थान का नाम

Madhya Gujarat Vij Company Limited (MGVCL)

पद का नाम

Vidyut Sahayak (Junior Engineer)

Advertisement

पदों की संख्या

नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल पदों की संख्या 73 है.

चयन प्रक्रिया

MGVCL में इस पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

योग्यता

जूनियर इंजीनियर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.E (इलेक्ट्रिकल) और B.Tech (इलेक्ट्रिकल) की होनी आवश्यक है.

सैलरी

45,400 से 1,01200 रुपये

उम्र सीमा

जूनियर इंजीनियर के पद के लिए आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों की आयु 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. साथ ही SC, ST और SEBC कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 10 साल की छूट दी गई है, जिससे इस वर्ग के 45 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

अंतिम तिथि

2 नवंबर 2017

एप्लीकेशन फीस

जनरल कैटेगरी  : 500 रुपये.

Advertisement

SC, ST कैटेगरी : 250 रुपये.

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने वाले उम्मीदवार सबसे पहले MGVCL की आधिकारिक वेबसाइट www.mgvcl.com पर जाकर आवेदन कर सकते है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement