यूट्यूब से यह शख्स कमाता है 24 करोड़ रुपये

यूट्यूब कई लोगों की कमाई का बड़ा जरिया बन गया है और कई लोगों को इसने रातोंरात स्टार बना दिया है. ऐसे ही एक शख्स हैं फेलिक्स केलबर्ग और वह स्वीडन के रहने वाले हैं. उन्हें पीयूडाईपाई के नाम से भी पुकारा जाता है.

Advertisement
फेलिक्स केलबर्ग फेलिक्स केलबर्ग

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2014,
  • अपडेटेड 10:53 PM IST

यूट्यूब कई लोगों की कमाई का बड़ा जरिया बन गया है और कई लोगों को इसने रातोंरात स्टार बना दिया है. ऐसे ही एक शख्स हैं फेलिक्स केलबर्ग और वह स्वीडन के रहने वाले हैं. उन्हें पीयूडाईपाई के नाम से भी पुकारा जाता है.

फेलिक्स यूट्यूब के बहुत नामी स्टार हैं और करोड़ों लोग इस सोशल मीडिया पर देखते हैं. वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक पीयूडाईपाई विज्ञापनों से हर साल 40 लाख डॉलर (लगभग 24 करोड़ रुपये) कमाते हैं. वह इटंरनेट के स्टार कहलाते हैं. उनके चैनल का नाम है पीयूडाईपाई और उसके 2 करोड़ 70 लाख दर्शक हैं. यह तादाद सबसे ज्यादा है.

Advertisement

गेमिंग चैनल मैकिनिमा को अब तक 1 करोड़ 15 लाख दर्शक ही मिल पाए हैं. पिछले साल केलबर्ग के पीयूडाईपाई चैनल यूट्यूब का सबसे ज्यादा देखा जाना वाला चैनल बन गया. उसने वन डायरेक्शन और माइली सायरस को भी पीछे छोड़ दिया.

दिलचस्प बात यह है कि फेलिक्स इस चैनल में कोई खास करतब नहीं दिखाते हैं. वह गेम खेलते हैं, बातें करते हैं, चिल्लाते हैं और गालियां भी देते हैं. उन्हें देखने के लिए दर्शक उतावले रहते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement