Delhi Parking: पार्किंग चार्ज वसूलने वाले 15 मॉल्स और अस्पताल को नोटिस

Delhi mall parking charge पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर बिपिन बिहारी सिंह ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद मॉल्स, अस्पताल और सावर्जनिक स्थानों से पार्किंग चार्ज वसूलने पर मनाही लगा दी थी. इसके बाद भी चार्ज वसूल रहे मॉल्स और अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

Advertisement
Delhi mall parking charge Delhi mall parking charge

रोहित मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 23 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

पार्किंग को लेकर पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने कड़ा कदम उठाते हुए 5 बड़े मॉल्स और अस्पताल के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसके तहत निगम ने इनसे एक हफ्ते के भीतर जवाब देने कहा है और संतोषजनक जवाब ना मिलने पर इन शॉपिंग मॉल्स और अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है. बता दें, हाइकोर्ट के आदेश के बाद मॉल्स और अस्तपताल में पार्किंग को फ्री कर दिया गया था, लेकिन आरोप है उसके बावजूद बड़े मॉल्स और अस्पताल पार्किंग चार्ज लोगो से वसूल रहे थे.

Advertisement

पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा जिन मॉल्स और अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं. उनमें क्रॉस रिवर मॉल (शाहदरा), आदित्य मेगा मॉल (शाहदरा), पार्श्वनाथ मॉल (शाहदरा), वी3एस मॉल (लक्ष्मी नगर), स्टार सिटी मॉल (मयूर विहार), शक्ति मुकुंद हॉस्पिटल (दयानंद विहार), धर्मशिला हॉस्पिटल (वसुंधरा एंक्लेव), मैक्स हॉस्पिटल (पटपड़गंज), मेट्रो हॉस्पिटल (प्रीत विहार) शामिल हैं.

पूर्वी दिल्ली के मेयर बिपिन बिहारी सिंह ने कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के कई मॉल्स और अस्पतालों में औचक निरीक्षण किया था और जिसमें पाया था कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में पूर्वी दिल्ली नगर द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बावजूद भी कई मॉल्स और अस्पताल बेसमेंट पार्किंग का शुल्क वसूल रहे हैं, जबकि बेसमेंट पार्किंग फ्री होनी चाहिए क्योंकि इसे एफएआर से छूट हासिल है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement