जीत के बाद मनवीर गुर्जर बोले- Bigg Boss ने मेरी जिंदगी बदल दी

आम आदमी के तौर पर बिग बॉस 10 में शामिल हुए मनवीर गुर्जर अब सेलिब्रटी बन गए हैं. जानें शो जीतने के बाद क्या कहना है उनका...

Advertisement
मनवीर गुर्जर मनवीर गुर्जर

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 30 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:59 AM IST

'बिग बॉस 10' के विनर मनवीर गुर्जर इस शो के बाद पूरी तरह बदल चुके हैं. मनवीर का कहना है कि बिग बॉस में रहते हुए उन्होंने बहुत कुछ सीखा है.

29 जनवरी को हुए बिग बॉस 10 के फिनाले में नोएडा के ने बानी जे. को हराया. वह शो में आम आदमी कंटेस्टेंट यानी इंडियावाले के तौर पर शामिल हुए थे.

Advertisement


मनवीर ने शो के अंतिम पलों में बताया- शो में आने से पहले मैं अपनों के बीच रहते हुए भी अजनबी बना हुआ था. लेकिन बिग बॉस ने मुझे 15 अजनबियों के साथ रहना, हंसना, रोना सब सिखाया. यही नहीं, बिग बॉस ने मेरा लुक और पर्सनैलिटी भी बदल दी.

जीतने के बाद मनवीर को 40 लाख की राशि इनाम में मिली है जिसे उन्होंने अपनी पिता के हवाले कर दिया है. कहा जा रहा है कि इसमें से आधी राशि वे सलमान खान के चैरिटी ऑर्गनाइजेशन को देंगे.

अपनी जीत को लेकर का कहना है कि वह को दिल से खेले. यही वजह है कि आज ट्रॉफी उनके हाथ में है. 'इंडियावाले वर्सेज सिलेब्रिटी' के कॉन्सेप्ट में आम आदमी की एंट्री को लेकर मनवीर का कहना है कि शुरुआत में उनको विनर बनने की उम्मीद नहीं थी. लेकिन वक्त के साथ जब दूसरे कंटेस्टेंट बाहर हुए तो उनका कॉन्फ‍िडेंस भी बनने लगा.

Advertisement


इसके अलावा, मनवीर ने आगे ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री से इनकार नहीं किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement