मनोज बाजपेयी की फिल्म भोसले का ट्रेलर रिलीज, इस दिन होगा वर्ल्ड प्रीमियर

मनोज बाजपेयी फिल्म भोसले में लीड रोल निभा रहे हैं. ये कहानी है गणपत भोसले की, जो मुंबई का एक रिटायर्ड पुलिसवाला है. जल्द इसका वर्ल्ड प्रीमियर होने जा रहा है.

Advertisement
मनोज बाजपेयी (Youtube Grab) मनोज बाजपेयी (Youtube Grab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2020,
  • अपडेटेड 3:47 PM IST

मनोज बाजपेयी एक बार फिर अपनी नई और एकदम अलग फिल्म के साथ आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. साल 2018 में बनी फिल्म भोसले अब जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. आइए आपको बताते हैं कैसा है ये ट्रेलर.

मनोज बाजपेयी फिल्म भोसले में लीड रोल निभा रहे हैं. ये कहानी है गणपत भोसले की, जो मुंबई का एक रिटायर्ड पुलिसवाला है. जब मुंबई से बाहर शहरों से आए लोगों को निकालने में लोकल राजनेता लगे होते हैं तब भोसले की दोस्ती एक नार्थ इंडियन लड़की और उसके भाई से होती है. ट्रेलर में भोसले को एक बड़ी बीमारी से जूझते हुए भी दिखाया गया है. हालांकि इस फिल्म की कहानी को समझना थोड़ा मुश्किल है.

Advertisement

मनोज बाजपेयी संग नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म भोसले में मनोज बाजपेयी के साथ अभिषेक बनर्जी, संतोष जवेकर, इप्षिता चक्रवर्ती सिंह और अन्य एक्टर्स ने काम किया है. फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है देवाशीष मखीजा ने. फिल्म को मनोज बाजपेयी ने को-प्रोड्यूस किया है. साल 2018 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में इसका लुक लॉन्च किया गया था. इसके बाद फिल्म भोसले को बुसान फिल्म फेस्टिवल, MAMI फिल्म फेस्टिवल, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रॉटरडैम संग अन्य में दिखाया गया था.

इस फिल्म को देश और विदेश में खूब सराहा गया है. अब जब इसका वर्ल्ड प्रीमियर होने जा रहा है, तो देखना होगा कि दर्शक इसे कितना पसंद करते हैं. फिल्म भोसले, 26 जून को सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी.

सुशांत के सुसाइड के बाद ट्रोल हुए करण जौहर, ट्विटर पर अनफॉलो किए कई अकाउंट्स!

Advertisement

सुशांत केस में रिया से पुलिस की पूछताछ, 9 घंटे तक चला सवाल-जवाब का सिलसिला

मनोज बाजपेयी की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म मिसेस सीरियल किलर में देखा गया था. जैकलीन फर्नांडिस और मोहित रैना स्टारर इस फिल्म में मनोज ने एक डॉक्टर और सायकोटिक किलर का रोल निभाया था. उनके काम की सराहना हुई थी. हालांकि फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने बिल्कुल पसंद नहीं किया. डायरेक्टर शिरीष कुंदर की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement