लंदन में आतंकी हमला! कई लोगों को चाकू मारने वाले हमलावर को पुलिस ने किया ढेर

लंदन में आतंकी हमले की खबर है. दक्षिण लंदन के स्ट्रीथम में एक शख्स ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया.

Advertisement
लंदन में आतंकी हमला (प्रतीकात्मक फोटो) लंदन में आतंकी हमला (प्रतीकात्मक फोटो)

लवीना टंडन

  • लंदन,
  • 02 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 11:24 PM IST

  • एक शख्स ने लोगों पर किया चाकू से हमला
  • अधिकारियों ने शख्स को मार गिराया

लंदन में आतंकी हमले की खबर है. दक्षिण लंदन के स्ट्रीथम में एक शख्स ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, स्ट्रीथम में सुरक्षा अधिकारियों ने एक शख्स को मार गिराया. ताजा जानकारी के मुताबिक उसने लोगों पर चाकू से हमला किया था.

Advertisement

इससे पहले पुलिस ने कहा कि इस घटना पर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने लोगों को स्ट्रीथम इलाके से दूर रहने की सलाह दी. एक चश्मदीद ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि हमलावर ने लोगों को चाकू मारा, जिसके बाद पुलिस ने उसे मार गिराया.

ये भी पढ़ें- अमेरिका: फ्लोरिडा में गोलीबारी, 2 की मौत, 1 महिला घायल

कई लोग घायल

लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा, स्ट्रीथम में एक आदमी को हथियारबंद अधिकारियों ने गोली मार दी. ऐसा माना जा रहा है कि उस शख्स ने कई लोगों को चाकू मार दिया है. हालात का आकलन किया जा रहा है. इस घटना को आतंकी वारदात से जोड़ कर देखा जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement