Mahindra ने हाल ही में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी KUV100 लॉन्च की. ग्राहकों में इस गाड़ी को लेकर काफी एक्साइटमेंट है जिसके चलते इसकी बुकिंग जोरों-शोरों से की जा रही है.
लाखों लोगों ने दिखाई रुचि
कंपनी ने बताया कि बाजार में इसके लॉन्च होने के बाद से अब तक के लिए इंक्वायरी कर चुके हैं, वहीं 2.7 मिलियन लोगों ने इसकी साइट विजिट की है. यह गाड़ी किफायती कीमत के चलते यंगस्टर्स और पहली बार गाड़ी खरीदने वालों को काफी लुभा रही है.
ग्राहकों से मिला अच्छा रिस्पॉन्स
कंपनी के एक प्रमुख अधिकारी ने बताया की इतनी ज्यादा संख्या में बुकिंग और इंक्वायरी के अच्छे रिस्पॉन्स के लिए हम ग्राहकों को धन्यवाद देते हैं. सबसे खास बात यह है कि आधे से ज्यादा बुकिंग के लिए है. फिलहाल हम इसमें और सुधार की लगातार कोशिश कर रहे हैं.
तीन महीने तक का वेटिंग टाइम
इसके अलावा कंपनी ने इस कार का वेटिंग टाइम भी तीन महीने तक बढ़ा दिया है. बता दें कि Mahindra KUV100 कंपनी की तीसरी सब-4 मीटर गाड़ी है. इसके पहले कंपनी
पहली बार पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल
Mahindra KUV100 को यंगस्टर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. कंपनी के मुताबिक, KUV100 में KUV का मतलब 'Kool Ulitily Vehicle' है. इस गाड़ी को प्रोडक्ट लाइन-अप में Mahindra XUV500 और Mahindra TUV300 से नीचे रखा गया है. इस कार में एक 1.2-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन भी लगाया गया है. ऐसा पहली बार है जब महिंद्रा किसी गाड़ी में पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल कर रही है.
स्वाति गुप्ता