मुंबई पुलिस में कोरोना वायरस से पहली मौत, कांस्टेबल जिंदगी से हारा जंग

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण से एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई है. पुलिस विभाग में पहली कोविड-19 से हुई मौत का यह पहला मामला है.

Advertisement
महाराष्ट्र में नहीं थम रहे कोरोना संक्रमण के केस (फाइल फोटो- PTI) महाराष्ट्र में नहीं थम रहे कोरोना संक्रमण के केस (फाइल फोटो- PTI)

सौरभ वक्तानिया

  • मुंबई,
  • 25 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 8:23 PM IST

  • मुंबई में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार
  • संक्रमण से पुलिस कांस्टेबल की हुई मौत
  • 96 पुलिसकर्मी महाराष्ट्र में हैं संक्रमित

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोविड-19 के संक्रमण से पुलिस विभाग में पहली मौत का मामला सामने आया है. पुलिस कांस्टेबल चंद्रकांत पेंडुरकर की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुई है. उनकी उम्र 57 वर्ष थी.

चंद्रकांत पेंडुरकर की पोस्टिंग वकोला पुलिस स्टेशन में हुई थी. वकोला कोरोना संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में से एक है. मृत पुलिसकर्मी के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं.

Advertisement

स्वास्थ्य और पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने के लगातार केस सामने आ रहे हैं. फ्रंटफुट पर काम कर रहे पुलिस के जवान कोरोना संक्रमण की चपेट में आसानी से आ जा रहे हैं. महाराष्ट्र पुलिस के जवान कोरोना वायरस से अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा संक्रमित हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

96 पुलिसकर्मी हैं कोरोना संक्रमित

कोरोना वायरस से संक्रमित हुए पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 96 हो गई है. संक्रमित लोगों में जहां 15 पुलिस अधिकारी हैं, वहीं 81 पुलिस कांस्टेबल कोरोना से संक्रमित हैं. पुलिसकर्मियों के संक्रमण से ठीक होने के भी मामले सामने आए हैं. अब तक कोविड-19 संक्रमण से 7 पुलिसकर्मी ठीक भी हो चुके हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

महाराष्ट्र में 6,817 लोग कोरोना संक्रमित

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,817 हो गई है. 957 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं.

Advertisement

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

राज्य में 301 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. मौत के आंकड़े भी महाराष्ट्र में ही सबसे ज्यादा हैं. लॉकडाउन और सीलिंग के बाद भी महाराष्ट्र में संक्रमण के केस कम नहीं हो रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement