MP चुनाव 2018: झाबुआ में कांग्रेस-बीजेपी में कौन बनेगा विजेता?

मध्य प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज मतगणना हो रही है. झाबुआ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गुमान सिंह डामोर और कांग्रेस के आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया के बेटे डॉक्‍टर विक्रांत भूरिया के बीच मुकाबला है. वहीं, कांग्रेस के बागी जेवियर मेड़ा भी मैदान में हैं.

Advertisement
फोटो-PTI फोटो-PTI

aajtak.in

  • भोपाल,
  • 11 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 6:24 AM IST

मध्य प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज मतगणना हो रही है. झाबुआ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गुमान सिंह डामोर और कांग्रेस के आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया के बेटे डॉक्‍टर विक्रांत भूरिया के बीच मुकाबला है. वहीं, कांग्रेस के बागी जेवियर मेड़ा भी मैदान में हैं. इस सीट पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है और यहां से शांतिलाल बिलवाल मौजूदा विधायक हैं.

Advertisement

करीब ढाई लाख वोटरों वाली यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित है. यहां बारी-बारी से कांग्रेस और बीजेपी जीत दर्ज करती आईं हैं. प्रदेश की आदिवासी राजधानी मानी जाने वाली झाबुआ में चुनाव के दौरान बड़े नेताओं जैसे राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी, शिवराज सिंह चौहान, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने रैलियां की.

2013 चुनाव के नतीजे

पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस की बीच मुख्य मुकाबला था, जिसमें बीजेपी के शांतिलाल बिलवाल ने कांग्रेस से निवर्तमान विधायक जेवियर मेडा को शिकस्त दी थी. बीजेपी ने यह चुनाव करीब 16 हजार वोटों के अंतर जीता था. बीएसपी और एनसीपी जैसे दलों को तब 2 फीसदी से भी कम वोट हासिल हुए.

2008 चुनाव के नतीजे

2008 के चुनाव में कांग्रेस के जेवियर मेडा ने बीजेपी के पवेसिंह पारगी को हराया था. कांग्रेस ने करीब 19 हजार वोटों से बड़ी जीत दर्ज की थी. इस चुनाव में बीएसपी का प्रदर्शन काफी खराब रहा और उसे सिर्फ 0.7 फीसद वोट हासिल हुए थे.

Advertisement

2013 में राज्य में क्या थे चुनावी नतीजे

मध्य प्रदेश में कुल 231 विधानसभा सीटें हैं. 230 सीटों पर चुनाव होते हैं जबकि एक सदस्य को मनोनीत किया जाता है. 2013 के चुनाव में बीजेपी को 165, कांग्रेस को 58, बसपा को 4 और अन्य को तीन सीटें मिली थीं.

इस बार की वोटिंग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

निर्वाचन आयोग के मुताबिक इस बार मध्य प्रदेश में 75.05 फीसदी मतदान हुआ. जबकि 2013 में 72.07 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. इस बार महिलाओं का मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले करीब 4 फीसदी बढ़कर 74.03 प्रतिशत रहा. 2013 में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 70.11 प्रतिशत रहा था.

कितने लोगों ने किया मताधिकार का प्रयोग

निर्वाचन आयोग के मुताबिक 2013 में मध्य प्रदेश में कुल 4,66,36,788 मतदाता थे जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 2,20,64,402 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,45,71,298 और अन्य वोटर्स 1088 थे. 2013 में 72.07 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.

इसके पहले कैसा रहा है वोटिंग का प्रतिशत

मध्‍य प्रदेश में 1990 में स्व. सुंदरलाल पटवा के नेतृत्व में भाजपा मैदान में उतरी और 4.36 फीसदी वोट बढ़ गए. तत्कालीन कांग्रेस की सरकार को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद 1993 में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव में उतरी तो 6.03 प्रतिशत मतदान बढ़ा और बीजेपी की पटवा सरकार हार गई थी.

Advertisement

वहीं, 1998 में वोटिंग प्रतिशत 60.22 रहा था, जो 1993 के बराबर ही था. उस वक्त दिग्विजय सिंह की सरकार बनी. लेकिन 2003 में उमा के नेतृत्व में भाजपा सामने आई और दिग्विजय सिंह की 10 साल की सरकार सत्ता से बाहर हो गई. उस वक्त भी 7.03 प्रतिशत वोट बढ़े थे.

पिछले तीन बार से शिवराज सूबे के मुख्‍यमंत्री

2003 में मुख्‍यमंत्री बनी उमा भारती के इस्तीफे के बाद सूबे के वरिष्ठ नेता बाबूलाल ने 23 अगस्त 2004 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. बाबूलाल गौर के 29 नवंबर 2005 को पद छोड़ने पर शिवराज ने प्रदेश की बागडोर संभाली और 2008 और 2013 का विधानसभा चुनाव भी जिताने में सफल रहे. पिछले 13 वर्षों से राज्य में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड शिवराज के नाम दर्ज है.

“ To get latest update about Madhya Pradesh elections SMS MP to 52424 from your mobile . Standard  SMS Charges Applicable ”

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement