आधार अपडेट ह‍िस्ट्री अब देख‍िये ऑनलाइन, UIDAI लाया नई सुविधा

आधार कार्ड को बैंक खाता और मोबाइल समेत अन्य सेवाओं से लिंक करना जरूरी है. इस बीच, अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका आधार कहां-कहां अपडेट हो गया है, तो इसे अब आप आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2018,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

आधार कार्ड को बैंक खाता और मोबाइल समेत अन्य सेवाओं से लिंक करना जरूरी है. इस बीच, अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका आधार कहां-कहां अपडेट हो गया है, तो इसे अब आप आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

आधार अथॉरिटी यूआईडीएआई एक नया फीचर लाया है. 'आधार अपडेट हिस्ट्री' नाम के इस फीचर से आप ऑनलाइन अपडेट ह‍िस्ट्री जान सकेंगे और जरूरत पड़ने पर इसे संबंध‍ित एजेंसी को भी दे सकेंगे.

Advertisement

अजय भूषण पांडे ने बताया कि फिलहाल इस सुविधा को बीटा वर्जन में लॉन्च किया गया है. उन्होंने बताया, '' यह एक इनोवेटिव और बहुत ही काम आने वाली सुविधा है.''  

पांडे ने बताया कि इस सुविधा के जरिये कोई भी व्यक्ति यूआई्डीएआई की वेबसाइट पर जाकर आधार अपडेट हिस्ट्री डाउनलोड कर सकता है.  इसके बाद  इसे एड्रेस आदि के दावे को सपोर्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

कैसे देखें

अपनी पता करने के लिए आपको सबसे पहले www.uidai.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको 'Aadhaar Update History' पर क्ल‍िक करना होगा. इस पर क्ल‍िक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा.

यहां आपको अपना आधार नंबर अथवा वर्चुअल आईडी एंटर करनी होगी. इसके बाद सिक्योरिटी कैप्चा डालना है और इसे डालते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड आएगा.

Advertisement

करने के बाद आपके सामने आपकी आधार अपडेट हिस्ट्री दिख जाएगी. इसे आप प्र‍िंट भी कर सकेंगे. यह सुविधा इसलिए दी गई है ताकि बाद में आप इसका इस्तेमाल कर सकें.

अजय भूषण पांडे ने कहा कि इस सुविधा से आम लोगों को काफी ज्यादा फायदा होगा. उनके मुताबिक नौकरी, स्कूल में दाख‍िला और दूसरी चीजों के लिए इस फीचर का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

यह इसलिए भी साबित होगा क्योंकि लोगों से पिछले दो-तीन सालों की एड्रेस प्रूफ की जानकारी मांगी जाती है. यह फीचर उन्हें इसमें मदद करेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement