1 दिसंबर से नहीं होगा घर बैठे आधार लिंक? COAI ने कहा-हम तैयार नहीं

मोबाइल नंबर को आधार से घर बैठे वेरीफाई कराने के लिए 1 दिसंबर से नई व्यवस्था आने वाली है, लेक‍िन ये होता नहीं दिख रहा है. दरअसल सेल्यूलर कंपनियों के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने कहा है कि वह फिलहाल इन नई व्यवस्थाओं को लाने के लिए तैयार नहीं  है; उसने आधार अथॉरिटी यूआईडीएआई से और समय मांगा है.

Advertisement
मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने की आ रही है नई व्यवस्था मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने की आ रही है नई व्यवस्था

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 24 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:02 PM IST

को आधार से घर बैठे वेरीफाई कराने के लिए 1 दिसंबर से नई व्यवस्था आने वाली है, लेक‍िन ये होता नहीं दिख रहा है. दरअसल सेल्यूलर कंपनियों के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने कहा है कि वह फिलहाल इन नई व्यवस्थाओं को लाने के लिए तैयार नहीं  है. उसने आधार अथॉरिटी यूआईडीएआई से और समय मांगा है.

चाहिए और समय

Advertisement

एक दिसंबर से वन टाइम पासवर्ड के जरिये घर बैठे मोबाइल नंबर को आधार से वेरीफाई करने की व्यवस्था ला रहे हैं, लेक‍िन इसमें अब देरी हो सकती है. सीओएआई ने आधार अथॉरिटी से कहा है कि उसे मोबाइल-आधार लिंक करने के लिए नये तरीकों को तैयार करने के लिए और समय चाहिए.

UIDAI को दे दी है जानकारी

के महानिदेशक राजन मैथ्यूज ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि हम इसके लिए तैयार नहीं हैं. हमने यूआईडीएआई और टेलिकॉम विभाग को इस बारे में बता दिया है. हमने उनसे कह दिया है कि नई व्यवस्था लाने के लिए जो समय दिया गया है, वह अवास्तविक है. इसके बाद ऐसी आशंका जताई जा रही है कि 1 दिसंबर के लिए जो डेडलाइन रखी गई है, वह आगे बढ़ सकती है. यूआईडीएआई की तरफ से हालांकि इस संबंध में फिलहाल कोई सफाई नहीं आई है.

Advertisement

में 1 दिसंबर से जो नई व्यवस्था आने वाली है. उसके मुताबिक आप तीन तरीकों से मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कर सकेंगे.

ऐप के जरिये

ने पहले जिस तरीके को मंजूरी दी है. वह यह है कि आप टेलिकॉम ऑपरेटर के ऐप और पोर्टल के जरिये मोबाइल नंबर लिंक कर सकेंगे. इसके लिस ऑपरेटर को अपनी वेबसाइट और ऐप पर इसके लिए जरूरी इंतजाम करने होंगे.

आईवीआरएस के जरिये

आप चाहें तो टेलिकॉम ऑपरेटर के आईवीआरएस के जरिये भी अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक कर पाएंगे. इसके लिए जो संभावित व्यवस्था एक दिसंबर से हो सकती है, उसमें आपको आईवीआरएस पर कॉल करना होगा और वहां अपना आधार दर्ज कर मोबाइल नंबर को लिंक किया जा सकेगा.

कंपनियों के एजेंट आएंगे घर :

ये है क‍ि आपकी टेलिकॉम ऑपरेटर आपके घर पर ही  एजेंट भेज सकती है. इस दौरान आप बड़ी आसानी से अपने घर पर बैठे ही मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement