पिछले साल से स्मार्टफोन्स में फिंगरप्रिंट स्कैनर ट्रेंड बन चुका है. आलम यह है कि 60,000 से लेकर 6,000 रुपये तक के स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिए जा रहे हैं. आपको बता दें कि यह स्कैनर ज्यादातर फोन के पीछे या होम बटन में लगे होते हैं. लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि अगर स्क्रीन पर ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाए तो कैसा होगा.
साउथ कोरियन कंपनी LG ने एक ऐसी तहत स्मार्टफोन के डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर लगाया जा सकेगा. यानी स्क्रीन पर आप अपनी फिंगर रखेंगे और इसे स्कैन करके आपका फोन अनलॉक हो जाएगा. हालांकि इसे डिवाइस में यूज करने तक बदलाव देखने को मिलेंगे.
एलजी ने फिंगरप्रिंट से लैस कवर ग्लास मॉड्यूल डेवलप किया है. इस नई तकनीक को आने वाले दिनों में स्मार्टफोन में लगाया जा सकता है. यह सेंसर आजकल से ज्यादा सेंसिटिव होंगे और इसके लिए फोन में अलग से जगह नहीं चाहिए होगी.
फिलहाल कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इसे स्मार्टफोन्स में कब से यूज किया जाएगा. हालांकि एलजी के प्रवक्ता ने कोरिया टाइम्स को बताया है कि कंपनी इसके लिए दूसरे स्मार्टफोन मेकर से बात कर रही है ताकि इस साल तक इसे डिवाइस में यूज किया जा सके.
मुन्ज़िर अहमद