कुमारस्वामी का ऐलान- बीजेपी के बागी उम्मीदवार शरत बचेगौड़ा का करेंगे समर्थन

शरत बचेगौड़ा होसकोट सीट से किस्मत आजमा रहे हैं. शरत चिकबल्लापुर से बीजेपी सांसद बीएनब बचेगौड़ा के बेटे हैं. शरत बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया.

Advertisement
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (फाइल फोटो-ANI) कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (फाइल फोटो-ANI)

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 13 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 12:22 AM IST

  • शरत बचेगौड़ा होसकोट सीट से चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं
  • शरत चिकबल्लापुर से बीजेपी सांसद बीएनब बचेगौड़ा के बेटे हैं

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बागी उम्मीदवार शरत बचेगौड़ा को समर्थन देने का ऐलान किया है. शरत बचेगौड़ा होसकोट सीट से किस्मत आजमा रहे हैं. शरत चिकबल्लापुर से बीजेपी सांसद बीएनब बचेगौड़ा के बेटे हैं. शरत के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. फिलहाल अब वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.

Advertisement

पूर्व की गठबंधन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के 14 और जनता दल-सेकुलर (जद-एस) के तीन बागी विधायकों की ओर से जुलाई में अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों से इस्तीफा देने के बाद उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के बाद कराए जा रहे हैं.

पार्टी व्हिप की कथित रूप से उपेक्षा करने पर पूर्व अध्यक्ष के.आर. रमेश कुमार ने 25-28 जुलाई को हालांकि 17 विधायकों को अयोग्य ठहराया था लेकिन मुस्की (रायचूर जिला) और आर.आर. नगर (बेंगलुरू दक्षिण-पश्चिम) में मई 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों पर कर्नाटक में मुकदमें के कारण रोक लगा दी गई थी.

राज्य में पांच दिसंबर को अथानी, कागवाड, गोकक, येल्लापुरा, हीरेकेरूर, रानीबेन्नूर, विजयनगर, चिकबल्लापुरा, के.आर. पुरा, यशवंतपुरा, महालक्ष्मी लेआउट, शिवाजीनगर, होसकोट, के.आर. पेटे, हुनसूर में उपचुनाव होंगे. नौ दिसंबर को होगी.(एजेंसी से इनपुट)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement