राजस्थान: केंद्रीय विद्यालय के छात्र ने की आत्महत्या

केंद्रीय विद्यालय के 18 वर्षीय एक छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. छात्र का नाम अमन बताया गया और आत्महत्या की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है.

Advertisement
छात्र ने की आत्महत्या छात्र ने की आत्महत्या

सुरभि गुप्ता

  • जोधपुर,
  • 21 अक्टूबर 2015,
  • अपडेटेड 1:19 AM IST

केंद्रीय विद्यालय के 18 वर्षीय एक छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. छात्र का नाम अमन बताया गया और आत्महत्या की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है.

पुलिस ने बताया कि अमन की आत्महत्या का मामला उस समय सामने आया, जब उसके पिता राजन डूडी ड्यूटी करके वापस घर लौटे. वह बीएसएफ में सहायक उपनिरीक्षक हैं. बार- बार फोन करने पर भी अमन की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी.

Advertisement

मदोर पुलिस थाना के जांच अधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि जब अमन के कमरे का दरवाजा खोला गया तो वह मृत पाया गया. उसने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी.

इनपुट- भाषा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement