लॉकडाउन के बीच किचन में खाने की तैयारी करती दिखीं कटरीना, वीडियो वायरल

कटरीना का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे खाना बनाने की तैयारियां करती दिख रही हैं. कटरीना इससे पहले भी लॉकडाउन के चलते बर्तन धोते हुए नजर आई थीं.

Advertisement
कटरीना कैफ अपनी बहन के साथ सोर्स इंस्टाग्राम  कटरीना कैफ अपनी बहन के साथ सोर्स इंस्टाग्राम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 10:01 PM IST

कोरोना वायरस के चलते नेशनल लॉकडाउन को एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है. बॉलीवुड स्टार्स भी इस दौरान अपनी छोटी-मोटी गतिविधियों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. एक्ट्रेस कटरीना कैफ तो लगातार इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ पोस्ट कर ही रही हैं. उन्होंने पहले गिटार बजाते हुए वीडियो शेयर किया था. इसके अलावा उनके फिटनेस वीडियो भी फैंस के बीच चर्चा बटोर रहे थे.

Advertisement

का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे खाना बनाने की तैयारियां करती दिख रही हैं. कटरीना इससे पहले भी लॉकडाउन के चलते बर्तन धोते हुए नजर आई थीं. उन्होंने वीडियो में कहा था- 'जैसे कि हाउसहेल्प ने भी खुद को आइसोलेशन में रखा है, मैं और मेरी आलसी बहन इसाबेल ने ये निश्चित किया कि हम बर्तन धोएंगे. तो मैंने सोचा कि क्यों ना मैं ये ट्युटोरियल वीडियो बनाऊं.' इसके बाद वे फैंस को बर्तन धोना भी सिखाती हैं साथ ही पानी बर्बाद न करने की सीख देती हैं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाली हैं. फिल्म में उन्हें के अपोजिट कास्ट किया गया है. लेकिन रोहित शेट्टी की इस बड़ी फिल्म पर कोरोना ग्रहण लग गया है. इस फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है. ने इससे पहले कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पीएम केअर्स फंड और महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में भी डोनेट किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement