दिल्ली की करावल नगर विधानसभा सीट का परिणाम सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के लिहाज से अच्छा नहीं साबित हुआ और उसके उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. वहीं बीजेपी की ओर से मोहन सिंह बिष्ट ने जीत हासिल करते हुए अपनी पार्टी को बड़ी जीत दिला दी.
करावल नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी की ओर से मोहन सिंह बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन किया और आम आदमी पार्टी (AAP) के दुर्गेश पाठक को 8223 मतों के अंतर से हरा दिया. मोहन सिंह बिष्ट को 96721 मत हासिल हुए तो दुर्गेश को 88498 वोट मिले. कांग्रेस के अरबिंद सिंह तीसरे स्थान पर रहे.
करावल नगर विधानसभा सीट पर मतगणना के शुरुआत में ही भारतीय जनता पार्टी के मोहन सिंह बिष्ट ने आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक से बढ़त बना ली थी. 11 दौर की मतगणना के बाद मोहन सिंह बिष्ट 12 हजार वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं और यह जीत पर जाकर थमा.
साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में तब आम आदमी पार्टी के टिकट पर कपिल मिश्रा ने जीत हासिल की थी. उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट को 44431 मतों से पराजित किया था. कपिल मिश्रा को जहां 101865 वोट मिले थे, वहीं बीजेपी उम्मीदवार मोहन सिंह को 57434 वोट मिले थे. कपिल मिश्रा इस बार बीजेपी में शामिल हो गए.
Karawal Nagar Assembly Seat पर कौन जीता, कौन हारा, जानिए यहां
दिल्ली में इस बार करीब 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ है. आयोग ने मतदान के करीब 24 घंटे बाद ये आंकड़े जारी किए, जिस पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए. इस बार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 672 प्रत्याशी मैदान में थे. इससे पहले, एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत का अनुमान लगाया गया. आजतक एक्सिस माई इंडिया पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 59 से 68 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया. वहीं, बीजेपी को 2 से 11 सीटें मिलने की संभावना जताई गई, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने की बात कही गई.
दिल्ली में 1,47,86,382 मतदाता हैं. राजधानी में पुरुष मतदाताओं की संख्या 81,05,236 है, जबकि 66,80,277 महिलाएं हैं. यहां 869 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं. वहीं, सर्विस वोटरों की कुल संख्या 11,608 है. इसके अलावा 18 और 19 वर्ष के युवाओं की 2,32,815 है. साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 13313295 वोटर मतदान के लिए रजिस्टर हुए थे. हालांकि, कुल 8936159 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. पिछले चुनाव में करीब 67.12 प्रतिशत लोगों ने वोट किया. पिछले बार कुल 673 प्रत्याशी मैदान में थे. इनमें से 525 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी.
aajtak.in