कपिल को सुनील ग्रोवर ने कुछ इस अंदाज में दिया जवाब...

सुनील ग्रोवर इस टाइम लाइव शो के सिलसिले में प्राग में हैं और वहां से वो कपिल के लिए कुछ कह रहे हैं...

Advertisement
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2017,
  • अपडेटेड 8:44 PM IST

कपि‍ल शर्मा के शो से अलग होने के बाद सुनील ग्रोवर इन दिनों काफी बिजी चल रहे हैं. सुनील फिलहाल चेक रिपब्लिक के शहर प्राग में लाइव शो के लिए पहुंचे हैं. वहां से सुनील ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा है कि खुश रह तू सदा. कहीं से वीडियो कपिल के ट्वीट का जवाब तो नहीं है.

Advertisement

बता दें कि हाल ही में कपिल ने सोशल मीडिया पर फैन्स से बात की. इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि वे सुनील ग्रोवर को शो पर कब वापस ला रहे हैं. कपिल ने जवाब में लिखा, 'जब भी उनका दिल करे...मैं तो उन्हें कई बार वापसी के लिए कह चुका हूं.'


प्राग में लाइव शो करने पहुंचे सुनील वहां से लगातार फोटोज अैर वीडियो शेयर कर रहे हैं. लेकिन आज उनका शेयर किया ये वीडियो शायद कपिल के लिए जवाब था. सुनील ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, सूर्यअस्त के बाद. इस वीडियो में सुनील डूबते सूरज को मजाकिया अंदाज में देखकर रोते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही वीडियो में सिर्फ एक लाइन लिखकर आ रही है, खुश रहे तू सदा.

आपको बता दें कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का फ्लाइट में झगड़ा हो गया था. इस झगड़े के बाद से ही सुनील ग्रोवर इस शो में वापस नहीं आए हैं. हाल ही में खबरें थीं कि सुनील ग्रोवर जल्द ही सोनी टीवी पर अपना नया शो ला सकते हैं, पर इन खबरों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement

हालांकि, कपिल ने अपने शो में कॉमेडी को बरकरार रखने की कोशिश की है. मगर फैंस 'डॉ. मशूर गुलाटी' और 'रिंकू भाभी' के अपने पसंदीदा पात्रों को याद करते हैं, जिसे सुनील ग्रोवर निभाते थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement