केनी वेस्ट के पर्सनल स्टूडियो में लूट, चोरों ने उड़ाया कंप्यूटर और लैपटॉप

रैपर केनी वेस्ट के ऑफिस में कुछ चोर उनके कंप्यूटर और लैपटॉप पर हाथ साफ कर गए.

Advertisement
केनी वेस्ट केनी वेस्ट

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 29 मई 2016,
  • अपडेटेड 4:57 PM IST

मशहूर रैपर केनी वेस्ट के ऑफिस में चोरी हो गई है. हॉलीवुड वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया स्थित केनी के स्टूडियो ऑफिस से फोन आया कि चोर उनके ऑफिस से कंप्यूटर और लैपटॉप पर हाथ साफ कर गए.

उनके स्टूडियो ऑफिस के एक दरवाजे को जबरन खोला गया था. ऑफिस से करीब 20,000 डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस गायब हैं. किसी पर संदेह नहीं जताया गया है. केनी की टीम ने आश्वस्त किया है कि इस चोरी से कोई पर्सनल इंफॉरमेशन खतरे में नहीं है.

Advertisement

एक सप्ताह पहले चोरों ने केनी की पत्नी किम कर्दशियां की बहन कर्टनी कर्दशियां के पति स्कॉट डिसिक के घर को भी निशाना बनाया था. स्कॉट उस वक्त कान्स में पार्टी कर रहे थे.

ऐसी ही घटना किम और कर्टनी के भाई रोब कर्दशियां की मंगेतर ब्लैक चीना के घर में भी हो चुकी है. दोनों ही घटनाओं में घर में जबरन दाखिल होने का कोई संकेत नहीं मिला है, जिसके चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि इन चोरियों में किसी परिचित का हाथ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement