भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के कांवड़ गीत कैलाशी ने मचाया धमाल, मिले इतने व्यूज

अक्षरा का भोजपुरी कांवड़ गीत 'कैलाशी' उनके अपने यूट्यूब अक्षरा सिंह ऑफिश‍ियल पर रिलीज हुआ है. इस गीत के गीतकार मनोज मतलबी हैं. संगीत अविनाश झा घुंघुरू ने दिया है. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. वहीं, अक्षरा सिंह ने खुद इस गाने को गाया है. गाने के वीडियो में आप उन्हें डांस करते भी देख सकते हैं.

Advertisement
अक्षरा सिंह अक्षरा सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 2:41 PM IST

सावन के दुसरे सोमवरी को भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने शिव भक्तों को एक खास तोहफा दिया. अक्षरा ने इस सावन के पहले कांवड़ गीत 'कैलाशी' के रूप में बाबा भोले नाथ की महिमा का बखान किया है. ये गाना आज रिलीज किया गया और कुछ ही देर में वायरल भी हो गया है. आपको बता दें कि इससे पहले अक्षरा ने गाना 'इधर आने का नहीं' को गाया था, जिसे दर्शकों ने अपार सफलता दी. उसके बाद अक्षरा सिंह अब बाबा भोलेनाथ को लेकर एक नया गाना लेकर आईं हैं.

Advertisement

अक्षरा का भोजपुरी कांवड़ गीत 'कैलाशी' उनके अपने यूट्यूब अक्षरा सिंह ऑफिश‍ियल पर रिलीज हुआ है. इस गीत के गीतकार मनोज मतलबी हैं. संगीत अविनाश झा घुंघुरू ने दिया है. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. वहीं, अक्षरा सिंह ने खुद इस गाने को गाया है. गाने के वीडियो में आप उन्हें डांस करते भी देख सकते हैं.

उन्होंने अपने इस गाने को लेकर कहा, ''यह गाना भोले नाथ के कैलाश से देव नगरी बाबा धाम आने पर है. हर साल बाबा साल में एक बार कैलाश और काशी छोड़ कर अपने भक्तों के लिए सावन महीने में देवघर आते हैं. इस क्रम में लोगों की आस्था बाबा के लिए खूब दिखती है. इसलिए मैंने हर साल की तरह इस साल भी बाबा और उनके भक्तों के लिए ये गाना गाया है. मैं खुद भी बाबा की बहुत बड़ी भक्त हूं.''

Advertisement

अक्षरा ने कोरोना संकट में बाबा धाम में पूजा से वंचित रहने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए दुख भी जताया. उन्होंने साथ में ये भी कहा- बाबा भोलेनाथ ने जब लोगों की रक्षा के लिए विषपान तक कर लिया था, तो कोरोना का भी वो कोई ना कोई हल जरूर निकालेंगे. हम भक्तों के मन में उनके लिए अपार श्रद्धा है. हम अपने घरों में ही पूजा करें. तभी हम अगले साल बाबा के दरबार पर जा पाएंगे. इसलिए मैं अपील करती हूं कि आप भी अपने घरों में रहकर बाबा कैलाशी की पूजा करें और मेरा ये गीत जरूर सुनें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement