पुलवामा में 3 आतंकी ढेर, मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद

ये तीनों आतंकी जैश-ए मोहम्मद संगठन से जुड़े बताए जा रहे हैं. इन आतंकियों के विदेशी होने की भी संभावना है. सेना के अधिकारियों ने बताया बताया कि तीन आतंकवादी मारे जाने के बाद गोलीबारी थम गई है.

Advertisement
मुठभेड़ में एक जवान शहीद मुठभेड़ में एक जवान शहीद

अशरफ वानी

  • पुलवामा ,
  • 06 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:50 PM IST

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षाबलों ने जबरदस्त मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. जबकि आतंकियों की गोलीबारी में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है.

ये तीनों आतंकी जैश-ए मोहम्मद संगठन से जुड़े बताए जा रहे हैं. इन आतंकियों के विदेशी होने की भी संभावना है.

एक नागिरक घायल

Advertisement

इस एनकाउंटर में एक जवान की शहादत के साथ एक स्थानीय नागरिक को भी नुकसान पहुंचा है. बताया जा रहा है एनकाउंटर के दौरान एक नागरिक घायल हो गया है.

जवानों को खबर मिली थी कि पुलवामा के अगलर कांडी इलाके में आतंकियों ने पनाह ली है और वे किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं. खबर ये भी मिली थी कि गांव में तीन आतंकी छुपे हुए हैं. जिसके बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और ऑपरेश शुरू किया. कई घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद जवानों ने आतंकियों को ढेर कर दिया. 

थलसेना के अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाई जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी हुई. उन्होंने बताया कि तीन आतंकवादी मारे जाने के बाद गोलीबारी थम गई है.

Advertisement

वहीं इससे पहले कश्मीर के ही गांदरबल में सेना और एसओजी के साझा अभियान में आतंकियो की पनाहगाह का पता चला. यहां रेड कर जवानों ने बड़ी मात्रा में गोले बारूद बरामद किए हैं. सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को नजवां के जंगल में बंदूकें, कारतूस और गोला बारूद की बड़ी खेप मिली है.

आतंकियों के बारूदखाने को देखकर साफ है कि वो किसी बड़े हमले की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही जवानों ने साजिश नाकाम कर दी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement