जस्टि‍स काटजू ने कहा- BJP कभी सहिष्णु नहीं हो सकती, क्योंकि...

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने फेसबुक पर लिखा है कि बीजेपी कभी भी सहिष्णु नहीं हो सकती, क्योंकि ऐसा हुआ तो वह चुनाव नहीं जीत सकेगी.

Advertisement
जस्टिस मार्कंडेय काटजू की फाइल फोटो जस्टिस मार्कंडेय काटजू की फाइल फोटो

स्‍वपनल सोनल

  • नई दिल्ली,
  • 30 नवंबर 2015,
  • अपडेटेड 5:44 PM IST

देश में बढ़ती असहिष्णुता को लेकर महीने भर से चली आ रही लंबी बहस अब संसद तक पहुंच गई है. लेकिन सदन में इस ओर चर्चा के बीच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने बीजेपी पर करारा वार किया है. उन्होंने फेसबुक पर दो टूक लिखा है कि बीजेपी कभी भी सहिष्णु नहीं हो सकती, क्योंकि ऐसा हुआ तो वह चुनाव नहीं जीत सकेगी.

Advertisement

काटजू ने फेसबुक पर लिखा है कि प्रधानमंत्री या दूसरे बीजेपी नेता 'सबका साथ, सबका विकास' को लेकर चाहते जितनी भी बातें कर लें, लेकिन सच्चाई यही है कि बीजेपी कभी सहिष्णु नहीं हो सकती. प्रेस काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष ने लिखा है कि बीजेपी के लिए सहिष्णु होने का मतलब खुदकुशी कर लेना है. अपनी टिप्पणी को तर्कसंगत बनाते हुए उन्होंने इसके पीछे पार्टी के वोट बैंक को कारण बताया है.

...क्योंकि चुनाव भी तो जीतना है
जस्टिस काटजू ने लिखा है, 'कारण यह है कि सवर्ण हिंदू बीजेपी के लिए वोट बैंक है. यानी ब्राह्मण, राजपूत, बनिया, भूमिहार आदि. इन सभी की जनसंख्या बिहार और यूपी आदि में कुल मिलाकर 16-17 फीसदी है, जबकि चुनाव जीतने के लिए 31-32 फीसदी वोट की जरूरत होती है. ऐसे में चुनाव जीतने के लिए बीजेपी को सांप्रदायिक घृणा और असहिष्णुता को हवा देना जरूरी है ताकि वह ओबीसी और एससी जातियों का वोट पा सके.'

Advertisement

बाबरी मस्जि‍द और रथ यात्रा
मार्कंडेय काटजू ने 1984 और 1999 लोकसभा चुनाव में का हवाला देते हुए लिखा है कि पार्टी ने 1984 में 2 सीटें जीती थीं, जबकि 1999 में उसने 183 सीटें जीत लीं. इसमें आडवाणी की रथ यात्रा और बाबरी मस्जिद एक बड़ा कारण रहा.

पढ़े, जस्टिस काटजू का पूरा पोस्ट-

Why BJP can never be tolerantThe Prime Minister and some other BJP leaders may talk a lot of ' Sab ka saath, sabka...

Posted by on 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement