Jio समर सरप्राइज ऑफर: इस पैक से पाएं 100GB फ्री 4G डेटा

बिना किसी डेटा लिमिट के डेटा उपयोग करना चाहते हैं तो जियो समर सरप्राइज ऑफर में ये भी हैं कुछ ऑफर्स जो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं.

Advertisement
इस पैक से पाएं 100GB फ्री 4G डेटा इस पैक से पाएं 100GB फ्री 4G डेटा

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST

Jio ने अपने समर सरप्राइज ऑफर को पहले ही पेश कर दिया है जिसमें जियो प्राइम यूजर्स को तीन महीने के लिए फ्री सर्विस दी जाएगी. लेकिन आपको मालूम होगा ही कि 303 रुपये और 499 रुपये वाले प्लान में डेटा यूज करने के लिए लिमिट है. अगर आप उन यूजर्स में से हैं जो बिना किसी लिमिट के डेटा उपयोग करना चाहते हैं तो कंपनी के पास आपके लिए 999 रुपये और उससे ज्यादा वाले प्लान्स भी हैं.

Advertisement


अगर आप 999 रुपये या उससे ज्यादा कीमत वाला रिचार्ज कराते हैं तो कंपनी आपको जियो समर सरप्राइज ऑफर के तहत तीन महीने के लिए उपलब्ध कराएगी. इसके साथ ही कंपनी आपको अनलिमिटेड फ्री कॉल्स, रोमिंग, प्रतिदिन 100 SMS और जियो ऐप्स के लिए सब्सक्रिप्शन भी देगी. इसमें आप एक दिन में कितना भी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि अप्रैल से जून के बीच आप केवल 100GB ही उपयोग कर पाएंगे. तीन महीने की फ्री सर्विस खत्म होने के बाद ग्राहकों को 999 रुपये के पैक में 4G डेटा रिचार्ज प्लान के मुताबिक दिया जाएगा.


हालांकि ग्राहकों को ये भी बताना जरुरी है कि अगर आप अप्रैल से जून के दौरान 100GB डेटा का उपयोग कर खत्म कर देते हैं तो आपको 128kbps की स्पीड के साथ समझौता करना होगा. लेकिन इसके बावजूद आप हाई स्पीड चाहेंगे तो आपको एक खरीदना होगा.

Advertisement

ये बूस्टर पैक इन कीमतों में उपलब्ध हैं- 11 रुपये में 0.1GB, 51 रुपये में 1GB, 91 रुपये में 2GB, 201 रुपये में 5GB और 301 रुपये में 10GB.

जियो समर सरप्राइज ऑफर:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement