जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल, क्या शामिल होंगे शरद यादव?

इस बैठक में महागठबंधन से अलग होने और बीजेपी के साथ नीतीश कुमार द्वारा सरकार बनाए जाने पर चर्चा होगी और उसके बाद मुहर लगेगी. हालांकि पार्टी नीतीश कुमार के इस फैसले के साथ है.

Advertisement
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

अशोक सिंघल / सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 18 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 7:55 PM IST

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक कल शनिवार को होगी. इस बैठक में हालांकि शरद यादव को बुलाया गया है, लेकिन वे इस बैठक में नहीं जाएंगे. शरद यादव नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होने और BJP के साथ जाने का लगातार विरोध करते आ रहे हैं. उन्होंने 'सांझी विरासत बचाओ' बैठक कर नीतीश कुमार के इस फैसले का विरोध किया है. जब महागठबंधन से नीतीश कुमार अलग हुए थे, उस वक्त भी शरद यादव ने नीतीश कुमार के फैसले पर सवाल उठाया था. इसलिए शरद यादव के इस बैठक में जाने की संभावना नहीं है. पार्टी ने उनको राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आकर अपना पक्ष रखने के लिए आमंत्रित किया है.

Advertisement

इन फैसलों पर लगेगी मोहर

इस बैठक में महागठबंधन से अलग होने और बीजेपी के साथ नीतीश कुमार द्वारा सरकार बनाए जाने पर चर्चा होगी और उसके बाद मुहर लगेगी. हालांकि पार्टी नीतीश कुमार के इस फैसले के साथ है. शरद यादव, अनवर अली को छोड़कर पार्टी के किसी और सांसद और विधायक ने इस फैसले का विरोध नहीं किया है. पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी राष्ट्रीय परिषद की बैठक कल होगी जिसमें औपचारिक तौर से इन फैसलों पर मोहर लगाई जाएगी.

अपनी-अपनी बात रखेंगे सभी

जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता केसी त्यागी का कहना है कि जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक दिन की बैठक है. इसमें महागठबंधन से अलग होने और BJP के साथ जाने के नीतीश कुमार के फैसले पर चर्चा होगी. इस बैठक में लोग अपनी-अपनी बात रख सकते हैं.

Advertisement

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में जेडीयू

इस बैठक में नीतीश कुमार के एनडीए का कोकन्वीनर बनने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी. बीजेपी की ओर से नीतीश कुमार को एनडीए का कोकन्वीनर बनने का पिछले दिनों प्रस्ताव दिया गया था. जिसको अभी नीतीश कुमार ने स्वीकारा नहीं है. लेकिन कल की बैठक में फैसला होगा कि नीतीश कुमार एनडीए के कोकन्विनर बनेंगे या नहीं. इसके साथ ही यह भी चर्चा है कि मोदी सरकार के होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में जेडीयू शामिल भी हो सकती है.

लालू की रैली का इंतजार

हालांकि पार्टी नेताओं ने शरद यादव के तमाम बयान और गतिविधियों को ठीक नहीं माना है और कहां है कि शरद यादव भ्रष्टाचार के साथ खड़े हो गए हैं. जबकि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़कर वह आगे आए थे. पार्टी ने शरद यादव को राज्यसभा के नेता पद से तो पहले ही हटा दिया है. मगर पार्टी अभी शरद यादव के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की बजाय 27 अगस्त को लालू प्रसाद यादव की होने वाली रैली का इंतजार करने के मूड में दिख रही है कि अगर शरद यादव लालू यादव की उस रैली में जाएंगे तो उस वक्त उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement