बच्ची को ना बचाकर हेमा मालिनी ने की है बड़ी गलती: बाबुल सुप्रियो

एक्ट्रेस और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी के बयान पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि बच्ची को न बचाकर हेमा मालिनी ने एक बड़ी गलती की है.

Advertisement
हेमा मालिनी (फाइल फोटो) हेमा मालिनी (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2015,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

एक्ट्रेस और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी के बयान पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि बच्ची को ना बचाकर हेमा मालिनी ने एक बड़ी गलती की है. हाल ही में घटी इस घटना में हेमा मालिनी की कार की चपेट में आकर दो साल की एक बच्ची की मौत हो गई थी और पांच लोग घायल हो गए थे.

Advertisement


इस घटना के कुछ दिन बाद हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हादसे के लिए मृत बच्ची चिन्नी के पिता को जिम्मेदार ठहराया. हेमा-मालिनी ने कर कहा था, ‘मैं उस बच्ची के लिए दुखी हूं, जिसकी जान इस हादसे ने ले ली. अगर उसके पिता ट्रैफिक नियमों को फॉलो करते तो उसकी जान नहीं जाती.'


इस पूरे घटनाक्रम पर बाबुल सुप्रियो ने कहा, ‘यह हादसे के वक्त की गई एक बड़ी भूल थी, जिसमें हेमा जी भी शामिल हैं. किसी को भी जख्मी बच्ची को वहां वैसी नाजुक हालत में छोड़ कर नहीं जाना चाहिए था, हम सबको इस सच को स्वीकार कर लेना चाहिए.’


 बच्ची के पिता के अनुसार, ‘हेमा मालिनी की मर्सिडीज 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. उन्होंने ये भी कहा कि वह ट्रैफिक नियमों को फॉलो करके हुए ड्राइविंग कर रहे थे.’

Advertisement


बच्ची के पिता के मुताबिक, ‘दोनों गाड़ियों की भिड़ंत के बाद मेरी बेटी सड़क पर जा गिरी थी, ये वहां मौजूद लोगों ने भी देखा. अगर वे चाहतीं तो मेरी बच्ची की मदद कर सकतीं थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और उसे सड़क पर मरता छोड़ खुद अस्पताल चलीं गई.'


हादसे के बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने हेमा-मालिनी की मदद की और उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया. लेकिन बच्ची और उसके परिवार को मदद के लिए इंतजार करना पड़ा और जब तक वे अस्पताल पहुंचाए गए, तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement