आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) प्रमुख अबु बकर अल-बगदादी के खाने में कथित तौर पर जहर मिला दिया गया. इसके बाद से उसकी हालत गंभीर है. एक अखबार की सोमवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक, निनेवेह के बेआज जिले में बगदादी और आईएस के तीन अन्य कमांडरों के लिए बने भोजन में कथित तौर पर जहर मिला दिया गया था.
अज्ञात जगह पर है बगदादी
अखबार ने इराक की एक समाचार एजेंसी के हवाले से कहा, 'बगदादी सहित चार आतंकवादी गंभीर रूप से जहर के असर में हैं और उन्हें किसी अज्ञात जगह पर भेजा गया है.' कहा जा रहा है कि ने खाने में जहर मिलाने वाले को पकड़ने के लिए एक अभियान की शुरुआत की है.
सबसे कुख्यात जेहादी संगठन है ISIS
तीन अन्य की पहचान का पता नहीं चल पाया है. बगदादी को आतंकी संगठन अल-कायदा को तोड़कर आईएस के रूप में स्वतंत्र संगठन बनाने का जिम्मेदार माना जाता है, जो दुनिया का सबसे कुख्यात और धनी जेहादी संगठन है. बगदादी के नेतृत्व में आईएस साल 2013 में पूरी सीरिया और इराक के अधिकांश हिस्सों में फैल गया.
कई बार आ चुकी हैं घायल होने की खबरें
इससे पहले कई बार हवाई हमलों में के कई बार घायल होने की खबरें आईं और उसे मृत भी मान लिया गया, लेकिन हर बार वह बच निकला. अमेरिका ने अक्टूबर 2011 में बगदादी को आधिकारिक रूप से आतंकवादी घोषित किया और उसे पकड़ने या मारने के लिए सूचना देने वाले को 1 करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया.
सुरभि गुप्ता / IANS