करीना कपूर ने कटरीना कैफ को कहा 'भाभी' तो गुस्से से लाल हुए ऋषि कपूर!

लो भाई करीना कपूर ने पूरी दुनिया के सामने कटरीना कैफ को अपनी होने वाली भाभी मान लिया! लेकिन बेबो के अंकल ऋषि कपूर इस बात को लेकर उनसे खफा हो गए हैं.

Advertisement
ऋषि कपूर, करीना कपूर और कटरीना कैफ ऋषि कपूर, करीना कपूर और कटरीना कैफ

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 07 दिसंबर 2013,
  • अपडेटेड 7:12 PM IST

लो भाई करीना कपूर ने पूरी दुनिया के सामने कटरीना कैफ को अपनी होने वाली भाभी मान लिया! लेकिन बेबो के अंकल ऋषि कपूर इस बात को लेकर उनसे खफा हो गए हैं. करीना अपने कजिन भाई रणबीर कपूर के साथ 'कॉफी विद करन' के चौथे सीजन में शिरकत करने पहुंची और नेशनल टेलीविजन पर कटरीना को अपनी 'भाभी' बोल दिया.

Advertisement

खबरों की माने तो ऋषि कपूर इस बात से नाराज हैं कि उनके बेटे की पर्सनल लाइफ पर बेबो ने नेशनल टेलीविजन पर टिप्पणी की. अभी रणबीर और करीना वाला एपिसोड टेलीकास्ट नहीं हुआ है, लेकिन प्रोमो में देखकर साफ पता चल रहा है कि इस शो में बेबो ने रणबीर और कटरीना के रिलेशनशिप पर खुलकर टिप्पणी की है.

लेकिन ऋषि कपूर के गुस्से की वजह और भी मजेदार है. खबरों की माने को ऋषि कपूर इसलिए नहीं गुस्सा हैं कि करीना ने रणबीर और कटरीना के रिलेशनशिप के बारे में बात की बल्कि उनको गुस्सा इस बात पर है कि बेबो ने कटरीना को 'भाभी' डिक्लेयर कर दिया.

सूत्रों के मुताबिक ऋषि कपूर का मानना है कि कटरीना फिलहाल रणबीर की गर्लफ्रेंड हैं और गर्लफ्रेंड का टैग ही सही है. ऋषि कपूर जी आपके लिए हमारी तो एक ही सलाह है कि अपने बेटे की 'प्लेब्वॉय' को आप कबूल कर लीजिए और उनके सीक्रेट आउट होने पर गुस्सा भी मत करिए क्योंकि 'कुछ तो लोग कहेंगे... लोगों का काम है कहना...'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement