डायना पेंटी ने ब्वॉयफ्रेंड के लिए दांव पर लगाया करियर?

आपको डायना पेंटी याद हैं? 'चढ़ी मुझे यारी तेरी ऐसी, जैसी दारू देसी' वाली डायना पेंटी. जी हां, वही जिन्होंने जुलाई 2012 में फिल्म 'कॉकटेल' के साथ बॉलीवुड करियर शुरू किया था. शानदार शुरुआत के बाद भी वह दोबारा किसी फिल्म में क्यों नहीं दिखीं?

Advertisement
Diana Penty Diana Penty

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2014,
  • अपडेटेड 8:59 AM IST

आपको डायना पेंटी याद हैं? 'चढ़ी मुझे यारी तेरी ऐसी, जैसी दारू देसी' वाली डायना पेंटी. जी हां, वही जिन्होंने जुलाई 2012 में फिल्म 'कॉकटेल' के साथ बॉलीवुड करियर शुरू किया था. शानदार शुरुआत के बाद भी वह दोबारा किसी फिल्म में क्यों नहीं दिखीं? उनका काम अच्छा था और निश्चित रूप से उन्हें ऑफर्स की कमी नहीं रही होगी. बल्कि उस साल तो उन्हें बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड भी दिया गया था.

Advertisement

एक जिम्मेदार सूत्रों की मानें तो यह दिल का मामला है. बताया जाता है कि डायना का डायमंड व्यापारी हर्ष सागर से अफेयर चल रहा है. बताया जाता है कि कुछ समय तक डायना के फिल्मों में न दिखने के पीछे हर्ष सागर ही हैं.

बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं. खबर है हर्ष को डायना के मॉडलिंग करियर से आपत्ति नहीं है लेकिन वह स्क्रीन पर अपनी प्रेमिका को किसी और की बांहों में नहीं देखना चाहते.

इससे यह भी साबित होता है कि डायना भी हर्ष से बहुत प्यार करती हैं. वरना कौन किसके लिए ऐसा चमकदार करियर दांव पर लगाता है? हमने खबर कंफर्म करने के लिए डायना पेंटी से एसएमएस के जरिये संपर्क करने की कोशिश की, पर उधर से कोई जवाब नहीं आया.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement