IPL: इन बड़े बदलावों के कारण रोमांचक होने वाला है सीजन 11

चेन्नई और राजस्थान रॉयल्स की टीमें दो साल के प्रतिबंध के बाद वापसी कर रही हैं. इस आईपीएल में टीमें नए चेहरों के साथ उतरेंगी.

Advertisement
आईपीएल ट्रॉफी के साथ सभी टीमों के कप्तान आईपीएल ट्रॉफी के साथ सभी टीमों के कप्तान

तरुण वर्मा

  • नई दिल्ली ,
  • 06 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

भारत में क्रिकेट का त्योहार कहा जाने वाला आईपीएल नए सीजन में दो पुरानी टीमों की वापसी के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है. लीग का 11वां सीजन शनिवार से शुरू हो रहा है. लीग का पहला मैच मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

चेन्नई और राजस्थान रॉयल्स की टीमें दो साल के प्रतिबंध के बाद वापसी कर रही हैं. इस आईपीएल में टीमें नए चेहरों के साथ उतरेंगी. मसलन दो बार कोलकाता नाइट राइडर्स को विजेता बनाने वाले कप्तान गौतम गंभीर इस बार अपने गृहनगर दिल्ली डेयरडेविल्स की जर्सी में दिखेंगे. वहीं चेन्नई की दो बार खिताबी जीत में हिस्सा रहे ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस बार किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी करते नजर आएंगे.

Advertisement

इसके अलावा इस बार आईपीएल टूर्नामेंट में कुछ बदलाव हुए हैं.

- आईपीएल के 11वें सीजन में डीआरएस का इस्तेमाल होगा. हर टीम को एक पारी में एक रिव्यू मिलेगा. पाकिस्तान सुपर लीग डीआरएस का इस्तेमाल करने वाली पहली टी-20 लीग है.

- नए नियम के मुताबिक, 25 मैच के बाद अनकैप्ड और विदेशी खिलाड़ी दूसरी टीम को ट्रांसफर हो सकता है, जैसा कि फुटबॉल में होता है. दो टीमें आपस में बात करके ऐसा कर सकती हैं. हालांकि जिन विदेशी खिलाड़ियों ने सिर्फ 2 या उससे कम मैच खेले हों वो ही इस नियम के तहत ट्रांसफर हो सकते हैं. ये नियम सिर्फ विदेशी और अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए ही है जबकि भारतीय कैप्ड खिलाड़ियों को इसमें शामिल नहीं किया गया है.

कुछ टीमों ने इस सीजन के लिए अपनी पूरी टीम ही बदल दी तो वहीं कुछ टीमों ने अपनी पिछली टीम के अधिकतर खिलाड़ियों को दोबारा पाने में सफलता हासिल की. पंजाब और दिल्ली ने अपनी टीमों को लगभग पूरा बदल दिया है. वहीं चेन्नई, राजस्थान और मुंबई ने अपने अधिकतर पुराने खिलाड़ियों को बनाए रखने में सफलता हासिल की है.

Advertisement

अभी तक खिताबी जीत से महरूम रहने वाली विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार अपने सूखे को खत्म करना चाहेगी. कोहली ने भी अपनी टीम में काफी बदलाव किए हैं. टीम ने क्रिस वोक्स, ब्रेंडन मैक्कुलम, वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी आए हैं तो वहीं डिविलयर्स पहले से मौजूद हैं.

चेन्नई की कप्तानी एक बार फिर आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में होगी. इस टीम में पुराने दिग्गज सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा भी हैं. वहीं तीन बार खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा को तो अपने पास बनाए रखा ही है साथ ही हार्दिक पंड्या, उनके भाई क्रुणाल पंड्या, जसप्रीत बुमराह को भी बनाए रखा है.

इस आईपील में हालांकि स्टीव स्मिथ और सनराइजर्स हैदराबाद को खिताब दिलाने वाले कप्तान डेविड वॉर्नर नहीं हैं. दोनों को बॉल टेंपरिंग विवाद के कारण आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल ने आईपीएल के इस सीजन में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया है.

स्मिथ के हाथों में राजस्थान की कमान थी, लेकिन अब अजिंक्य रहाणे की कप्तान बनाया गया है जबकि न्यूजीलैंड के केन विलियमसन हैदराबाद की कप्तानी करेंगे. आईपीएल के इस संस्करण में सात भारतीय खिलाड़ी अपनी टीमों की कप्तानी करते नजर आएंगे.

गंभीर के न रहने के बाद कोलकाता की कमान विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के हाथों में है. टीम में कई पुराने खिलाड़ी नहीं हैं. बदली हुई पंजाब और दिल्ली की टीमें इस बार उलटफेर कर सकती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement