इंस्टाग्राम में अब आप पोस्ट कर सकेंगे 10 फोटो या वीडियो का एलबम

अगर आप इंस्टाग्राम यूजर हैं तो आपके लिए खुशखबरी है अब आप एक बार में 10 फोटो या वीडियो की एलबम बना कर पोस्ट कर पाएंगे.

Advertisement
इंस्टाग्राम में आया ये खास फीचर इंस्टाग्राम में आया ये खास फीचर

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 2:42 PM IST

फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम ने अपने ऐप में एक नया फीचर लॉन्च कर दिया है. जिसके बाद से आप सिंगल पोस्ट में ही 10 फोटोज और वीडियो को शेयर कर पाएंगे. आप इसे इंस्टग्राम एलबम कह सकते हैं. आप इस एलबम को एक थीम देकर फोटोज और वीडियोज ऐड कर सकते हैं.


रिपोर्ट्स के मुताबिक इंस्टग्राम का यह नया फीचर आने वाले कुछ ही हफ्तों में दुनियाभर के सारे उपलब्ध हो जाएगा. इस फीचर के आने के बाद से आपको इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के लिए एक सिंगल बेस्ट फोटो और वीडियो को सेलेक्ट करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा.

Advertisement

अब जब आप इंस्टाग्राम पर पोस्ट फीड पर जाएंगे तो आपको बहुत सारे फोटोज सेलेक्ट करने के लिए एक बटन दिखाई देगा. यूजर्स हर एक फोटो और वीडियो को फिल्टर के साथ एडिट भी कर पाएंगे साथ ही उनका ऑर्डर भी सेट कर पाएंगे. इसके अलावा इस पोस्ट में आप अपने दोस्तों को हर फोटो पर टैग कर पाएंगे और उसमें लोकेशन की जानकारी और कैप्शन भी ऐड कर पाएंगे.


इस शेयर किए गए पोस्ट में आपके जाएगा जिससे इस बात का पता चल जाएगा कि ये फोटो एलबम और आपके दोस्त इसे राइट और लेफ्ट स्वाइप कर देख पाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement