India Post Office Recruitment 2020: डाक विभाग में बंपर वैकेंसी, 10वीं पास भी करें आवेदन

India Post GDS Gramin Dak Sevak Bharti 2020: भारतीय डाक विभाग (India Post) में बंपर वैकेंसी निकली हैं. पोस्ट ऑफिस में ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के पदों पर भर्ती के तहत राजस्थान पोस्टल सर्किल, हरियाणा पोस्टल सर्किल, मध्य प्रदेश पोस्टल सर्किल और उत्तराखंड पोस्टल सर्किल में कुल 7428 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

Advertisement
India Post GDS Gramin Dak Sevak Bharti 2020: डाक विभाग में नौकरी India Post GDS Gramin Dak Sevak Bharti 2020: डाक विभाग में नौकरी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2020,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST

Post Office Recruitment 2020: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग में आवेदन करने का शानदार मौका है. भारतीय डाक विभाग (India Post) में हजारों पदों पर बंपर वैकेंसी निकली हैं. पोस्ट ऑफिस में इस भर्ती के तहत राजस्थान पोस्टल सर्किल, हरियाणा पोस्टल सर्किल, मध्य प्रदेश पोस्टल सर्किल और उत्तराखंड पोस्टल सर्किल में 7400 से ज्यादा ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के पदों पर भर्तियां की जाएंगी. खास बात ये है कि इन पदों पर नौकरी के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं चार राज्यों में पोस्ट ऑफिस यानी डाक विभाग में निकली नौकरी से जुड़ी डिटेल्स.

Advertisement

इन चार राज्यों के पोस्टल सर्किल में निकली वैकेंसी

राजस्थान पोस्टल सर्किल में पदों की संख्या-3,262

मध्य प्रदेश पोस्टल सर्किल में पदों की संख्या - 2,834

उत्तराखंड पोस्टल सर्किल में पदों की संख्या - 724

हरियाणा पोस्टल सर्किल में पदों की संख्या- 608

ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के कुल पदों की संख्या - 7428

बता दें कि डाक विभाग के राजस्थान पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 3262 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2020 है. जबकि मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2020 निर्धारित है.

शैक्षणिक योग्यता

ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने 10वीं या 12वीं में कंप्यूटर एक विषय के रूप में पढ़ा है, उनके लिए कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है.

Advertisement

आयु सीमा

ग्रामीण डाक सेवकों के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए. वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

कैसे होगा चयन?

राजस्थान पोस्टल सर्किल, हरियाणा पोस्टल सर्किल, मध्य प्रदेश पोस्टल सर्किल और उत्तराखंड पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को कोई परीक्षा नहीं देनी होगी. ऑनलाइन आवेदन के बाद उम्मीदवारों का चयन 10वीं में प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा.

कितनी मिलेगी सैलरी

ग्रामीण डाक सेवकों के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये से 14,500 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा. अधिक जानकारी के लिए करके आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement