भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के कुछ चमकदार स्थानों में से एक : IMF

चीनी अर्थव्यवस्था में मंदी से विश्व बाजार के प्रभावित होने की आशंका के बीच जी20 के वित्त मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक आज शुरू हुयी और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने आज कहा कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के कुछ चमकदार स्थानों में से एक है.

Advertisement
आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टीन लगार्डे आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टीन लगार्डे

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 सितंबर 2015,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

चीनी अर्थव्यवस्था में मंदी से विश्व बाजार के प्रभावित होने की आशंका के बीच जी20 के वित्त मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक आज शुरू हुयी और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने आज कहा कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के कुछ चमकदार स्थानों में से एक है.

आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टीन लगार्डे ने बात जी20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैकों के गवर्नरों की बैठक में की. बैठक में मौद्रिक नीति संबंधी अनिश्चितताओं पर भी चर्चा की गयी. बैठक में मौजूद अधिकारियों के अनुसार लगार्डे ने कहा कि विकसित और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच, विकसित दुनिया में अधिकतर स्थानों पर समस्याएं हैं वहीं उभरती अर्थव्यवस्थाओं में, चीन में समस्याएं हैं हालांकि वैसी बड़ी नहीं है जैसा स्टॉक बाजार बना रहे हैं.

Advertisement

अधिकारियों ने लगार्डे के हवाले से कहा कि उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच अगर कहीं प्रगति है तो वह भारत में है. भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के कुछ चमकदार स्थानों में से एक है. बैठक अपने निर्धारित समय के बाद भी देर रात तक जारी रही. बैठक में दक्षिण कोरिया, आस्ट्रेलिया, चीन और अमेरिका के नीतिनिर्माता भी मौजूद थे. इस बीच चीन ने जी20 के अन्य सदस्यों को आश्वस्त किया कि उसकी अर्थव्यवस्था धराशायी नहीं होगी और वह धीमी गति से आगे बढ़ती रहेगी.

इनपुट: भाषा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement