खुशखबरी! इमरान खान और रेहम ने किया निकाह, देखें शादी की पहली तस्वीर

पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान गुरुवार को अपनी प्रेमिका रेहम खान के साथ निकाह कर लिया है. इस बहुचर्चित निकाह का आयोजन इमरान के घर बनी गला में किया गया. खबरों के मुताबिक, मुफ्ती सईद ने यह निकाह पढ़वाया.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जनवरी 2015,
  • अपडेटेड 8:24 AM IST

पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान गुरुवार को अपनी प्रेमिका रेहम खान के साथ निकाह कर लिया है.

 

इस बहुचर्चित निकाह का आयोजन इमरान के घर बनी गला में किया गया. खबरों के मुताबिक, मुफ्ती सईद ने यह निकाह पढ़वाया.

 

रेहम ने कहा कि उन्हें शादी के लिए इमरान खान ने प्रपोज किया.


इससे पहले बनी गला में मीडिया से बात करते हुए सईद ने कहा, 'आप लोग जिस अच्छी खबर का इंतजार कर रहे थे, मैं यहां उसी के सिलसिले में आया हूं.'

Advertisement

 

याद रहे कि मीडिया खबरों में कहा गया है कि इमरान खान का निकाह शौकत खानुम कैंसर अस्पताल के लिए फंडरेजर बन सकता है. इस अस्पताल का निर्माण पेशावर में हो रहा है. हालांकि बाद में इमरान की पार्टी के नेता आरिफ अल्वी ने इसे सिरे से खारिज कर दिया.

गौरतलब है कि बीते दिनों खबर आई कि इमरान खान ने बीबीसी पर मौसम की खबर देने वाली पत्रकार रेहम खान के साथ निकाह कर लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement