आर्म्स केस: 23 अप्रैल को सलमान खान की जोधपुर कोर्ट में होगी पेशी

आर्म्स केस में जोधपुर हाईकोर्ट ने सलमान खान को 23 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है. शुक्रवार को केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केस की अगली तारीख 23 अप्रैल की दी.

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2015,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST

आर्म्स केस में ने सलमान खान को 23 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है. शुक्रवार को केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केस की अगली तारीख 23 अप्रैल की दी.

सलमान खान को कोर्ट में दो चश्मदीद गवाहों के सामने कोर्ट में पेश होना होगा. सलमान खान के सामने ही कोर्ट में अपना बयान देंगे.

याद रहे कि सलमान खान के खिलाफ 15 अक्टूबर 1998 में जोधपुर जिले के लूनी थाने में दर्ज हुआ था. दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ने 1 और 2 अक्टूबर 1998 की रात को जिन काले हिरणों को मारा था उसमें कथित तौर पर अवैध हथियार का उपयोग किया गया था.

Advertisement

इससे पहले इस मामले पर कोर्ट 25 फरवरी को फैसला सुनाने वाली थी लेकिन की तरफ से पेश चार लंबित याचिकाओं के सामने आने के बाद फैसला 3 मार्च तक के लिए टाल दिया गया था. सरकारी वकील ने चार अर्जियों में 24 गवाहों को कोर्ट बुलाने की इजाजत मांगी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement