काले धन पर नकेल कसने के मकसद देश में लागू की गई नोटबंदी के बाद से आयकर विभाग ने अब तक 3,185 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है. आयकर विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन संबंध में विभाग ने 3,000 से ज्यादा नोटिस जारी किए है.
आयकर अधिकारी ने साथ ही बताया कि नोटबंदी के बाद जगह-जगह मारे गए छापों में 428 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी और गहने जब्त किए गए हैं. विभाग द्वारा जब्त इन रुपयों 86 करोड़ रुपये नए नोट में हैं.
बता दें कि नोटबंदी के बाद पुराने नोटों को बदलने और नए नोटों के काले धंधे में लगे लोगों को पकड़ने के लिए की टीमें देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार छापे मार रही है. मंगलवार सबह ही आयकर विभाग की टीमों ने भोपाल में मारा. वासवानी पर आरोप है कि 8 नवंबर के बाद उन्होंने कोऑपरेटिव बैंक के अपने खाते में आय से अधिक पैसा कैश के रूप में जमा किया था. वासवानी राज्य आवास संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं. इसके अलावा मंगलवार को चेन्नई में आयकर छापे में 10 करोड़ रुपये के पुराने नोट और छह किलो सोना बरामद किया गया.
सबा नाज़