इंडियन आइडल बनना चाहते हैं आप? ऑड‍िशन के ल‍िए याद रखें ये शहर और तारीखें

इंडियन आइडल 2018 के ऑड‍िशन के बारे में जानें सब कुछ.

Advertisement
इंडियन आइडल 2018 इंडियन आइडल 2018

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 4:58 PM IST

इंडियन आइडल 2018 का आगाज हो चुका है. इसके ऑडिशन की भी शुरुआत हो गई है. एक मई से देश के विभिन्न शहरों में ऑड‍िशन लिए जाएंगे. आप भी इंडियन आइडल में पेश होकर अपने हुनर को आजमा सकते हैं. इसके लिए आपको पहले ऑडिशन फेस करना होगा.

ये ऑडिशन देश के 11 शहरों में होंगे. ये शहर हैं जयपुर (1 मई), लखनऊ (3 मई), गोवाहाटी(5 मई), भुवनेश्वर(7 मई), देहरादून(9 मई), चंडीगढ़(11 मई), कोलकाता(13 मई), हैदराबाद(16 मई), दिल्ली(19 मई), इंदौर (23 मई) और मुंबई (27 मई). इंडियन आइडल अपने सिंगिंग टैलेंट को दिखाने का बड़ा प्लेटफॉर्म है. 

Advertisement

 बता दें कि इंडियन आइडल में भाग लेने के लिए आपकी उम्र 1 अप्रैल 2018 तक 15 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. ऑडिशन के लिए आपको एज और एड्रेस प्रूफ देने होंगे. ऑडिशन की अन्य जानकारी के लिए आप सोनी टीवी की इंडियन आइडल की साइट पर जा सकते हैं.

नेहा कक्कड़ 'इंडियन आईडल' में एक प्रतिभागी नहीं, बल्कि निर्णायक के तौर पर इस शो में वापसी कर रही हैं. उन्होंने आईएएनएस से कहा, "मैं भारतीय टेलीविजन के गायन प्रतिभा खोज के लिए तैयार किए गए सबसे बड़े मंच के साथ जुड़कर काफी उत्साहित और रोमांचित हूं. यहां एक प्रतिभागी के तौर पर शामिल होकर मेरे करियर की शुरुआत हुई थी और अब मैं एक निर्णायक के रूप में इसमें नजर आऊंगी."

इस शो में नेहा के साथ गायक और संगीतकार विशाल ददलानी भी निर्णायक के रूप में नजर आएंगे. शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल 'सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन' पर होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement