BMW Motorrad और Lego टेक्निक दोनों ने पहले मिलकर BMW Motorrad की आइकॉनिक R 1200 GS ऐडवेंचर मोटरसाइकल पेश किया था. अब दोनों कंपनियों के डिजाइन टीम ने मिलकर एक अजीबो गरीब बाइक का डिजाइन पेश किया है जिसे Hover Ride Design Concept नाम दिया है. देखने से लगता है जैसे ये बाइक हवा में उड़ेगी.
इस डिजाइन को लिगो टेक्निक रेप्लिका के के 603 पार्ट्स से तैयार किया गया है. BMW Motorrad व्हीकल डिजाइन के हेड अलेग्जेंडर बुकैन ने बताया कि LEGO Technic BMW R 1200 GS ऐडवेंचर सेट के पार्ट्स से इस काल्पनिक मॉडल को तैयार करना रचानत्मक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण था. इस कॉन्सेप्ट बाइक में टेली-लीवर फ्रंट सस्पेंशन और ट्विन सिलिंडर बॉक्सर इंजन दिया गया है.
BMW का कहना है कि ये कॉन्सेप्ट बाइक आज की तारीख में पर हवा में उड़ सकने वाले निजी वाहनों को बनाने की दिशा में ये पहला कदम है. आने वाले दिनों में अगर आपको हवा में उड़ती हुई बाइक नजर आ जाए तो बिल्कुल हैरान मत हो जाइएगा. क्योंकि संभावना है कि ऐसा सच में हो सकता है. इस कॉन्सेप्ट बाइक की सबसे पहली झलक कुछ दिन पहले कोपेहेंगन में लीगो वर्ल्ड में दिखी थी. अब इसे यूरोप के कुछ खास BMW Motorrad सेंटर्स में पेश किया जाएगा.
साकेत सिंह बघेल