बालों को कोमल और मुलायम बनाने के पांच घरेलू उपाय

हर औरत चाहती है कि उसके बाल मुलायम और चमकदार हों. बाल चाहें छोटे हों या लंबे, स्ट्रेट हो या कर्ली; पर्सनैलिटी पर गहरी छाप डालते हैं.

Advertisement
Home remedies for smooth hair Home remedies for smooth hair

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2015,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

हर औरत चाहती है कि उसके बाल मुलायम और चमकदार हों. बाल चाहें छोटे हों या लंबे, स्ट्रेट हो या कर्ली; पर्सनैलिटी पर गहरी छाप डालते हैं.

बालों की सबसे बाहरी परत पर नेचुरल ऑयल होता है जो बालों के कुदरती मॉइश्चर को लॉक करके रखता है. इसी की वजह से बालों में चमक रहती है और वो मुलायम भी रहते हैं. जब ये लेयर खराब हो जाती है तो बाल बेजान और रूखे हो जाते हैं.

Advertisement

इस लेयर के डैमेज होने की कई वजहें हो सकती हैं. कई बार पर्याप्त पोषण न मिलने की वजह से, कठोर साबुन या शैंपू का इस्तेमाल करने की वजह से, अच्छा कंडिशनर न होने पर या फिर बहुत अधिक सूरज की रोशनी में रहने से भी बाल खराब हो जाते हैं .

कई बार इसके लिए बढ़ती उम्र और तनाव भी कारण होते हैं. हालांकि अच्छे बाल पाना इतना मुश्किल भी नहीं है . थोड़े से प्रयास से बालों को कोमल और मुलायम बनाया जा सकता है.

1. बालों को मुलायम बनाने और उनमें चमक लाने के लिए अंडे से बेहतर कुछ भी नहीं. ये इतना कारगर है कि एकबार में ही आपको फर्क नजर आ जाएगा. इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फैटी एसिडस और लैक्टिन होता है, जो बालों की मरम्मत करता है. इसमें ऑलिव ऑयल मिलाकर लगाने से ज्यादा फायदा होगा.

Advertisement

2. बीयर एक बहुत ही उम्दा हेयर टॉनिक की तरह काम करता है. इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन बालों को रिपेयर करके उन्हें पोषण प्रदान करते हैं, जिससे बालों की खोई चमक वापस आ जाती है.

3. नारियल के तेल में वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए चाहिए होते हैं. ये बालों की कुदरती नमी को बनाए रखता है और उन्हें रूखा नहीं होने देता है, जिससे वो चमकदार बने रहते हैं.

4. शहद भी एक कारगर उपाय हो सकता है. बालों की खोई चमक वापस पाने के लिए आप शहद का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे न केवल बालों में चमक आती है बल्क‍ि बाल मुलायम भी बन जाते हैं.

5. बालों के लिए एलोवेरा भी बहुत फायदेमंद है. ये बालों को पूरी नमी देने के साथ ही पोषित करने का काम भी करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन बालों को पोषण देने का काम करते हैं. साथ ही ये रूसी को भी कम करने में कारगर है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement