अगर आपके पैरों से आती है बदबू तो ये हैं दूर करने के घरेलू उपाय

तन की दुर्गंध को तो हम डियो या परफ्यूम लगाकर दूर या फिर कम कर लेते हैं लेकिन पैरों से आने वाली बदबू को दूर करने का कोई बहुत कारगर उपाय नहीं है.

Advertisement
पैरों की दुर्गंध पैरों की दुर्गंध

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2015,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST

तन की दुर्गंध को तो हम डियो या परफ्यूम लगाकर दूर या फिर कम कर लेते हैं लेकिन पैरों से आने वाली बदबू को दूर करने का कोई बहुत कारगर उपाय नहीं है. कई बार इसके चलते शर्मिंदगी भी उठानी पड़ जाती है. पैरों से आने वाली बदबू को ब्रोमिहाइड्रोसिस के नाम से भी जाना जाता है.

आमतौर पर ये समस्या उन लोगों को होती है जिनके पैरों से पसीना सूख नहीं पाता है. हम सभी की त्वचा पर बैक्टीरिया तो रहते हैं और जब यह पसीना इन बैक्टीरिया के संपर्क में आता है तो पैरों से बदबू आने लग जाती है.

Advertisement

बाजार में पैरों की बदबू को दूर करने का कोई बहुत कारगर उपाय नहीं है लेकिन बहुत से ऐसे घरेलू उपाय है जिन्हें आजमाकर आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं -

1. बेकिंग सोडा
सोडियम कार्बोनेट को ही साधरण शब्दों में बेकिंग सोडा के नाम से जाना जाता है. यह पसीने के pH लेवल को सामान्य रखता है और बैक्टीरिया को नियंत्रित करने में कारगर होता है. हल्के गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा मिला लें. 15 से 20 मिनट तक पैर पानी में ही डुबोए रखें. कुछ हफ्तों तक यह उपाय करने से फायदा होगा.

2. लैवेंडर ऑयल
लैवेंडर ऑयल न केवल अच्छी खूशबू देता है बल्कि यह बैक्टीरिया को मारने में भी असरदार है. इस तेल में एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं हल्के गर्म पानी में कुछ बूंदें लैवेंडर ऑयल की डालकर पैरों को उसमें कुछ देर के लिए डुबोकर रखें. दिन में दो बार ऐसा करना फायदेमंद रहेगा.

Advertisement

3. फिटकरी
फिटकरी कसैली होती है और इसमें एंटी-सेप्ट‍िक गुण भी पाया जाता है. यह बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकती है. एक चम्मच फिटकरी पाउडर को एक मग पानी में डालकर उससे पैर धोएं. कुछ दिनों में बदबू की समस्या दूर हो जाएगी.

4. रोड़ा नमक
रोड़ा नमक भी पैरों की इस समस्या को दूर करने में बहुत कारगर है. यह पसीने से होने वाले संक्रमण और बैटीरिया को दूर करने में मददगार होता है. इसका इस्तेमाल भी फिटकरी की ही तरह किया जा सकता है.

5. अदरक और सिरका
आप चाहें तो पानी में सामान्य सिरका मिलाकर उससे पैर धो सकते हैं या फिर अदरक के रस को पैर पर मल लें और बाद में गुनगुने पानी से पैर धो लीजिए. ऐसा करने से पैरों की बदबू चली जाती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement