हैक्ड: बोल्ड सीन्स के लिए हिना खान ने ऐसे किया खुद को तैयार, बताया कितना मुश्किल था

हिना ने अपनी डेब्यू फिल्म हैक्ड में कई बोल्ड सीन्स भी दिए हैं, जिसे लेकर वो काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. फिल्म में ऐज गैप को दिखाया गया है.

Advertisement
हिना खान हिना खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 9:41 AM IST

कई सालों तक टीवी के जरिए लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने के बाद हिना खान अब बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं. हाल ही में हिना खान ने फिल्म हैक्ड से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है. इस फिल्म में हिना खान की एक्टिंग की काफी सराहना की गई है.

फिल्म हैक्ड में बोल्ड सीन करने पर हिना खान ने कैसे किया खुद को तैयार-

Advertisement

हिना ने अपनी डेब्यू फिल्म हैक्ड में कई बोल्ड सीन्स भी दिए हैं, जिसे लेकर वो काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. फिल्म में ऐज गैप को दिखाया गया है. हिना खान ने बताया कि हैक्ड की बोल्ड स्क्रिप्ट जानने के बाद वो काफी शॉक्ड हो गई थीं.

बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में हिना खान ने कहा- मैं थोड़ी हैरान थी. रोहन शाह ने मुझसे ज्यादा काम किया है, इसलिए उसके लिए ये सामान्य था. बोल्ड स्क्रिप्ट जानकर पहले मैंने अपने कदम पीछे कर लिए थे. लेकिन कहीं ना कहीं मै रेडी भी थी, क्योंकि जब मैंने इस इंडस्ट्री में कदम रखा था, तो मुझे पता था कि आज के टाइम में बोल्ड सीन बहुत आम बात है.

हिना खान ने आगे कहा- हम जब रियलिस्टिक सिनेमा की बात करते हैं, तो एक्टिंग का कोई स्कोप नहीं होता है. आपको ये दिखाना होता है कि एक कपल के बीच क्या होता है. मुझे खुद को इसके लिए तैयार करना पड़ा था, मेरे लिए ये आसान नहीं था.

Advertisement

बता दें कि हैक्ड से पहले हिना खान की फिल्म लाइन्स रिलीज होने वाली थी. इस पर हिना ने बताया- मैंने कुछ फिल्में की है, जो प्लान्ड नहीं थीं. शूट के तौर पर देखा जाए तो हैक्ड मेरी तीसरी फिल्म थी. फर्क सिर्फ इतना ही है कि हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है. विक्रम भट्ट की वजह से हैक्ड पहले रिलीज हो गई, क्योंकि वो इस फिल्म को जल्दी रिलीज करना चाहते थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement